फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP party lok sabha candidate professor sweta sharma in gautam budh nagar

आम आदमी पार्टी ने प्रो. श्वेता शर्मा पर खेला दांव, आज होगा नामांकन

Mon, 25 Mar 2019 03:12 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Mar 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
AAP party lok sabha candidate professor sweta sharma in gautam budh nagar
प्रो. श्वेता शर्मा
प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बनाकर रखने वाली आम आदमी पार्टी ने रविवार को पत्ते खोल दिए। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से पार्टी ने प्रो. श्वेता शर्मा पर दांव खेला है। ग्रेटर नोएडा निवासी प्रो. श्वेता यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की रिश्तेदार हैं। प्रत्याशी की घोषणा होते ही आप कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। नामांकन सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


मजबूत संगठन वाले जिलों में प्रत्याशी उतारने के संकेत पार्टी ने दिए थे, लेकिन गौतमबुद्ध नगर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिला स्तर पर प्रत्याशी चयन का जिम्मा छोड़ा गया था। जिला कार्यकारिणी ने दो से तीन लोगों के नाम शनिवार को उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को सौंपे थे जिनमें ग्रेनो के सेक्टर बीटा-टू में रहने वाली प्रो. श्वेता शर्मा के नाम पर रविवार को पार्टी ने मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन


एमएससी, एमबीए, एमफिल और यूजीसी नेट क्वालीफाई आप प्रत्याशी पिछले 15 साल से शिक्षण क्षेत्र को सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में भाजपा से भी जुड़ी रही हैं। पार्टी के नोएडा प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। सोमवार सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही जन-संपर्क अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो पाया है। यही वजह है कि भाजपा छोड़कर मैं आप में शामिल हुई हूं। जनता ने चुना तो शिक्षा में सुधार का कार्य करूंगी।- प्रो. श्वेता शर्मा, आप प्रत्याशी


पिछली बार अपनों ने दिया था धोखा
2014 के लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर आप प्रत्याशी केपी सिंह को 32 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। पार्टी ने कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया था। जानकारों की मानें तो अंदरूनी कलह की वजह से पार्टी उभर नहीं पाई। चुनाव से पहले जोरशोर से सदस्यता अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान 60 से 65 हजार सदस्य बनाने का दावा किया गया था, लेकिन सदस्यता लेने वालों ने भी वोट नहीं दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed