फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP National Executive meeting over Could not make any decision

महागठबंधन के हक में नहीं आप की पंजाब इकाई, बैठक में नहीं हो सका कोई फैसला

Sat, 29 Dec 2018 02:25 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Dec 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
AAP National Executive meeting over Could not make any decision
- फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन के साथ जाने को तैयार नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व से असहमति जाहिर करते हुए पंजाब के नेता लोक सभा चुनाव में अकेले उतरने के हक में हैं। आप सांसद व पंजाब के संयोजक भगवंत मान ने सार्वजनिक तौर पर इस तरफ इशारा भी किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को आगामी लोक सभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्र बताते हैं कि इसके एक हिस्से में महागठबंधन पर बात हुई। पार्टी की दिल्ली इकाई का जोर मौजूदा केंद्र सरकार को शिकस्त देने के लिए हरसंभव विकल्प पर आगे बढ़ने का है। जबकि पंजाब यूनिट का कहना था कि महागठबंधन होने की हालत में प्रदेश में विपक्ष में बैठी आप के लिए लोगों को जवाब देना मुश्किल रहेगा। पंजाब इकाई का कहना है कि लोक सभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के साथ जाना ज्यादा फायदेमंद नहीं रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सियासी समीकरणों को भी केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा गया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इसके उलट पार्टी की केंद्रीय इकाई का कहना है कि मौजूदा सियासी हालात में दिल्ली में आप को किसी दूसरे दल से समझौता करने की ज्यादा जरूरत नहीं है। इसकी जगह पंजाब व हरियाणा में महागठबंधन के साथ जाना ज्यादा फायदेमंद होगा। जबकि दोनों प्रदेशों में अगर आप की सियासी भिड़ंत कांग्रेस से होती है तो इसका सीधा फायदा भाजपा व अकाली दल को मिलेगा। दावों-प्रतिदावों के बीच पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस मसले पर सीधा-सपाट फैसला नहीं हो सका है। ऐसे में कार्यकारिणी में इस बारे में कोई प्रस्ताव भी पेश नहीं किया गया।      

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया के सामने भगवंत मान की दलील

बैठक में शामिल पंजाब इकाई संयोजक भगवंत मान ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल करते हुए कहा कि पंजाब में आप मुख्य विपक्षी दल है, जबकि कांग्रेस विपक्ष में। आप अगर वहां कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी तो अगले 3.5 साल तक पंजाब के लोगों को आप क्या मुंह दिखाएगी। भगवंत मान ने कांग्रेस पर भी किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया।      

गोपाल राय बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तानाशाही से देश को मुक्ति दिलाने के लिए आगामी लोक सभा चुनाव में आप पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। पार्टी देश को भाजपा की सरकार से मुक्त कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।      

चार राज्यों पर होगा आप का जोर
बैठक में तय किया है कि लोक सभा चुनाव में आप दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा व गोवा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि चारों राज्यों में पार्टी का जनाधार मजबूत है। आगे इसे बेहतर करने की अभी भी काफी गुंजाइश है। मीडिया के सामने गोपाल राय ने भी माना कि जहां कहीं पर भी आप का आधार मजबूत है, उस राज्य में पूरे दमखम और पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेगी। 

किसान आंदोलनों के सहारे कैंपेन आगे बढ़ाएगी आप
लोक सभा चुनाव के दौरान आप की कोशिश किसान आंदोलनों के साथ अपनी सियासत को आगे बढ़ाने की है। गोपाल राय का आरोप है कि भाजपा ने फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों के माल पर डाका मारने का काम किया। जबकि कांग्रेस ने भी किसानों के साथ धोखा किया। जहां तीन राज्यों में अभी कांग्रेस की सरकार बनी है, वहां कांग्रेस ने 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी। परंतु अब कांग्रेस भी अपने वादे से पीछे हटती नजर आ रही है। किसानों का कर्ज माफ करने की पॉलिसी में कांग्रेस ने बहुत सारे किंतु-परंतु लगा दिए हैं। इससे कुछ किसानों को ही इसका लाभ मिल पा रहा है। पार्टी किसानों के हक में अपनी आवाज बुलंद करेगी।      

आज होगी राष्ट्रीय परिषद की बैठक
आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक शनिवार को सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आए प्रस्तावों पर चर्चा होगी। परिषद में पास प्रस्तावों के आधार पर आप आगे की अपनी सियासी रणनीति तैयार करेगी।       

कुमार विश्वास नहीं आये
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुमार विश्वास शामिल नहीं हुए। वहीं, शहर से बाहर होने की वजह से आशीष तलवार भी बैठक में नहीं पहुंच सके। दूसरी तरफ तबीयत खराब होने की वजह से मीरा सान्याल भी शामिल नहीं हो सकीं।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed