Delhi: राघव चड्ढा की सीए डिग्री पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उठाए सवाल, आप सांसद ने दिया ये जवाब
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आप सांसद राघव चड्ढा की सीए की डिग्री को लेकर सवाल उठाया था। निर्मला सीतारमण ने राघव चड्ढा के बयान को लेकर काफी कटाक्ष किया था। अब आप सांसद ने इसका जवाब दिया।
विस्तार
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "कल राज्यसभा में बजट पर बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेरे बयान को लेकर काफी कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा कि मैंने सदन को भ्रमित करने की कोशिश की थी। मैंने जो बात कही थी, मैं आज भी उस पर पूरी तरह कायम हूं। उन्होंने यह सिद्ध करने की कोशिश की थी कि मेरा उदाहरण गलत है। अगर आप 12 लाख रुपए से एक रुपया भी अधिक कमाते हैं तो आपको अपनी पूरी कमाई पर टैक्स देना होगा।'
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "कल राज्य सभा में बजट पर बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेरे बयान को लेकर काफी कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा कि मैंने सदन को भ्रमित करने की कोशिश की थी... मैंने जो बात कही थी, मैं आज भी उस पर पूरी तरह कायम हूं... उन्होंने… pic.twitter.com/iiFwSvC9Z2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2025