फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla rajesh garg blaims arvind kejriwal.

कितने सच हैं केजरीवाल पर लगे ये आरोप?

Tue, 07 Oct 2014 05:10 PM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
aap mla rajesh garg blaims arvind kejriwal.

आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग के एक पत्र ने दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है। राजेश गर्ग ने सोशल मीडिया पर एक पत्र के जरिए पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल को लिखे गए पत्र के बारे में चर्चा करते हुए गर्ग ने कहा कि वह पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी और गलत कामों को सबके सामने लाना चाहते हैं। पार्टी के विधायक दोबारा चुनाव कराने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन केजरीवाल अपनी जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया है कि राजधानी दिल्ली के 70 में से 67 विधायक चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थे लेकिन पार्टी के कुछ चुनिंदा लोगों ने चुनाव कराने की मुहिम छेड़ रखी है। यह दिल्ली की जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

AAP विधायक ने किया दावा

aap mla rajesh garg blaims arvind kejriwal.

आप विधायक राजेश गर्ग ने यह भी दावा किया है कि आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को समर्थन देने के लिए भी तैयार है, अगर कांग्रेस आप की शर्तें मान लेती है।

उन्होंने कहा कि उनके पत्र से पार्टी हाईकमान बिल्कुल भी नाराज नहीं है और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी इस मामले में गौर करेगी।

चुनावों में अमीरों को टिकट देने के मसले पर भी गर्ग ने गुस्सा जा‌हिर किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी के पहले चुनाव में 28 सीटें मिलने के बाद सेलिब्रिटीज की भीड़ लग गई और सबने पार्टी की सदस्यता लेना शुरू कर दिया।

इनके कारण पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और सदस्यों को दरकिनार कर दिया जिसका खामियाजा चुनावों में देखने को मिला।

एक और विधायक ने किया था केजरी का विरोध

aap mla rajesh garg blaims arvind kejriwal.

राजेश गर्ग आम आदमी पाटी के ऐसे दूसरे विधायक हैं जिन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए हैं। इसके पहले विनोद कुमार बिन्नी ने पार्टी हाईकमान के खिलाफ आवाज उठाई थी।


आप से बगावत की शुरूआत बिन्नी ने ही की थी। गर्ग की चिट्ठी से उठे बवाल पर बिन्नी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें लगता है, राजेश गर्ग के साथ भी ठीक वैसी ही परिस्थिति आ गई है जैसी उनके साथ थी। बिन्नी ने कहा कि मैंने केजरीवाल से बात करने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी।

तीन दिन तक इंतजार करने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फेंस करके अपनी बात सबके सामने रखी थी।

बता दें कि राजेश गर्ग ने अपने पत्र में लिखा था कि केजरीवाल आम आदमी पार्टी में भ्रष्ट और धनी लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं। दिल्ली में एक चुनी हुई सरकार होने के बजाय राष्ट्रपति शासन लागू है इसके लिए सबसे ज्यादा दोषी केजरीवाल है।

'नहीं हैक हुआ अकाउंट'

aap mla rajesh garg blaims arvind kejriwal.

इस पूरे मामले में पहले आम आदमी पार्टी ने कहा था कि राजेश गर्ग का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है और किसी ने शरारत करते हुए यह पत्र उनकी प्रोफाइल से डाला है।

हालांकि राजेश गर्ग ने साफ किया है कि उनका अकाउंट हैक नहीं हुआ और उन्होंने खुद ही वो चिट्ठी फेसबुक पर अपलोड की है।

पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में अभी तक गर्ग से बात नहीं हुई है। इस बारे में पहले गर्ग से बात की जाएगी उसके बाद ही पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed