‘उगाही के सूत्रधार हैं आप विधायक, मेल के जरिए लेते थे निगम से जानकारी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक गुलाब सिंह की गिरफ्तार के बाद पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि गुलाब सिंह बिल्डरों से जबरन उगाही मामले के सूत्रधार हैं।
इस मामले में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल विधायक की कार बरामद हो चुकी है।
कार विधायक के नाम पर है और उस पर विधानसभा का स्टीकर लगा है। यह बात भी सामने आई है कि विधायक संगठित तौर पर इस सिंडिकेट को चला रहे थे। अब तक मिले साक्ष्य पकड़े गए आरोपियों के बयान के आधार पर विधायक से पूछताछ की जाएगी।
मेल के जरिये निगम से अवैध निर्माण की लेते थे जानकारी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बिल्डरों से उगाही के लिए मेल का सहारा लिया जाता था। निर्माण स्थलों की पहचान कर मेल के जरिये निगम से उन जगहों की वैधता के बारे में जानकारी हासिल की जाती थी।
अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों की जानकारी मिलने के बाद उगाही के सिंडिकेट से जुड़े लोग उन बिल्डरों के पास पहुंचते थे और उन्हें कागजात दिखाते हुए बिल्डिंग गिराने की धमकी देकर लाखों की उगाही करते थे।
जानिए क्या है पूरा मामला
यह सब विधायक के कार्यालय से अंजाम दिया जा रहा था और विधायक इसका संचालन कर रहे थे। एक और बिल्डर से इस तरह की शिकायत पुलिस के पास आई है।
यह है मामला
दीपक शर्मा और रिंकू दीवान बिंदापुर में पार्टनरशिप में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। 13 सितंबर को दीपक ने पुलिस को फोन कर बताया कि तीन लोग उसके कार्यालय में उगाही के इरादे से घुसे थे, जिसमें से दो को पकड़ लिया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सतीश और जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। जगदीश पूर्व सैन्यकर्मी है और उसके पास से पुलिस को एक लाइसेंसी पिस्टल भी मिली थी।
पीड़ितों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी दोनों आरोपी निर्माणाधीन इमारत को अवैध बताकर उसे गिराने की धमकी देते हुए डेढ़ लाख रुपये ले गए थे।
इसके बाद ये तीन लोग विधायक गुलाब सिंह की इनोवा कार से आकर धमकी देकर रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस को सूचना देने के बाद इनोवा चालक देवेंद्र फरार हो गया। अगले दिन पुलिस ने देवेंद्र को भी गिरफ्तार कर विधायक की इनोवा कार जब्त कर ली थी।