फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of assault on ACB team that went to raid Amanatullahs house surfaced

Delhi: एसीबी अधिकारी से मारपीट का वीडियो आया सामने, चार गिरफ्तार, अमानतुल्लाह के घर छापेमारी के लिए गई थी टीम

Sun, 18 Sep 2022 01:46 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 18 Sep 2022 01:46 PM IST
सार

शनिवार को ही अमानतुल्लाह खान के बिजनेस पार्टनर हामिद अली को साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने अमानतुल्लाह खान के साथ हामिद अली के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।

विज्ञापन
Video of assault on ACB team that went to raid Amanatullahs house surfaced
वायरल वीडियो में एसीबी अधिकारी से मारपीट करते विधायक के समर्थक - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुए घोटाले के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर छापेमारी के दौरान एसीबी अधिकारी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप समर्थक अधिकारी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन



विधायक की पत्नी, बेटे, भाई व अन्यों पर हमले का आरोप
एसीबी में तैनात इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर वह एसीपी राजेंद्र कुमार, महिला एसआई लीला डबराल, एएसआई चार्ली, दलजीत सिंह रंधावा व अन्यों के साथ जोगाबाई एक्सटेंशन स्थित विधायक के घर तलाशी के लिए पहुंचे। पहली मंजिल पर दरवाजा खटखटाने पर विधायक के भाई ने दरवाजा खोला। इस बीच विधायक की पत्नी सफिया भी वहां आ गई। कागजात दिखाने के बाद घर की तलाशी की बात की गई तो विधायक की पत्नी भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने बेटे को आवाज देखकर लोगों को इकट्ठा करने के लिए कहा। कुछ ही देर में विधायक के घर के बाद 40-50 लोग इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने जबरन टीम को बाहर निकालकर धक्कामुक्की व मारपीट शुरू कर दी। बाद में विधायक के घर के नीचे बने बेसमेंट में बंधक बना लिया। करीब 15-20 मिनट वहां बंधक बनाकर बदसलूकी की गई। उनसे एक लिफाफा और फाइल छीन ली गई। बाद में जामिया नगर थाना पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें बचाया गया। मारपीट और हमले में एएसआई चार्ली और दलजीत सिंह रंधावा को चोट लगी। मारपीट में जुहैब खान व आरिज खान के नाम पता चल गए हैं। बाकी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं, दिल्ली में विशेष सीबीआई कोर्ट ने एसीबी को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की चार दिन की रिमांड दी है। आप विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड के फंड का दुरुपयोग करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। 

इससे पहले शनिवार को ही अमानतुल्लाह खान के बिजनेस पार्टनर हामिद अली को साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने अमानतुल्लाह खान के साथ हामिद अली के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। हामिद अली के घर से एक अवैध पिस्तौल, कुछ गोलियां और 12 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। हामिद अली ने एसीबी को बताया कि अमानतुल्लाह खान ने हथियार और नकदी अपने घर पर रखे हैं और सभी लेन-देन उन्हीं के निर्देशन पर किए जाते थे।

सबूत चुरा ले गए विधायक के भाई व रिश्तेदार

आप विधायक अमानतुल्लाह खान के भाई व रिश्तेदारों ने दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को बड़ा झटका दिया है। विधायक का भाई व रिश्तेदार घर से पांच महत्वपूर्ण सुबूत चुराकर ले गए। ये अमानतुल्लाह के खिलाफ बहुत ही महत्वपूर्ण व पुख्ता सुबूत थे। एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने सुबूतों को चुराकर ले जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इन सुबूतों में कैश, प्रॉपर्टी के कागजात व हथियार हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि एसीबी को पुख्ता सूचना मिली थी कि विधायक व उनके जानकारों के पास छह हथियार हैं। इनमें से एसीबी दो ही बरामद कर पाई है। एसीबी विधायक के घर  छापे के मामले में चार केस दर्ज करवा रही है।

मधुर वर्मा ने बताया कि विधायक, उसके व्यवसायी साझेदार हामिद अली व कौसर उर्फ लड्डन व जानकारों के यहां छापे में करीब 10 से ज्यादा बेनामी प्रॉपर्टी का पता लगा है। ये प्रॉपर्टी आवासीय व व्यवसायिक हैं। विधायक ने अपनी सालाना आय चार करोड़ रुपये बताई है, जबकि इतनी प्रॉपर्टी कहां से आ गई। इनमें से ज्यादातर प्रॉपर्टी जामिया नगर व ओखला में है। गुरुग्राम में एक कंपनी की आवासीय प्रॉपर्टी का पता लगा है। हामिद अली व कौसर उसके बहुत पुराने व्यवसायी साझेदार हैं। छापे के समय कौसर दिल्ली से बाहर गया हुआ था। हामिद अली छापे के समय फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एसीबी के पास पुख्ता सुबूत हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण गवाह हैं। साथ ही विधायक के व्यावसायिक साझेदारों व जानकारों के ठिकानों पर छापे के दौरान महत्वपूर्ण सुबूत मिले हैं। आपत्तिजनक सामग्री व सुबूत बरामद होने के बाद आप विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया है। 

दो वर्ष पुराने भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

एसीबी ने दो साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को विधायक को नोटिस जारी किया था। ओखला से विधायक को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2020 में दर्ज एक मामले में शुक्रवार दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए 32 लोगों की गैरकानूनी रूप से भर्ती की थी। इसके अलावा वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी को गैर-कानूनी तरीके से किराए पर दिया। ये भी आरोप है कि बोर्ड के खाते से हेराफेरी कर पैसे निकाले। एबीसी के अधिकारियों के अनुसार, एसीबी के पास विधायक के खिलाफ गवाह व सुबूत हैं। एसीबी ने पहले गवाहों से पूछताछ की थी।

वक्फ बोर्ड का ऑफिस बनवाया

अमानतुल्लाह खान ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर नोटिस की कॉपी शेयर कर लिखा था कि वक्फ बोर्ड का नया ऑफिस बनवाया है। एसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले एसीबी ने विधायक पर जांच को बाधित करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed