AAP MLA ने विश्वास पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, केजरीवाल बोले-वो मेरे भाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के अंदर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य और विधायक अमानतुल्लाह खान ने वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।
हालांकि, अमानतुल्लाह का बयान आने के थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास को अपना छोटा भाई बताते हुए दोनों के बीच दरार डालने वालों को पार्टी का दुश्मन तक करार दिया है।
अमानतुल्ला ने आरोप लगाया कि कुमार विश्वास आप पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह अपने घर विधायकों को बुलाकर खुद को संयोजक बनवाने की बात कर रहे हैं।
अमानतुल्ला यहीं नहीं रूके। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संभव न होने पर सब भाजपा में चले चलो। बीजेपी हर एक विधायक को 30 करोड़ रुपये देने का तैयार है।
बीजेपी के इशारे पर हो रही साजिश
अमानतुल्ला ने आरोप लगाया कि यह साजिश बीजेपी के इशारे पर हो रही है। इस काम के लिए विश्वास ने चार विधायकों को लगा रखा है। यही टीम बाकी विधायकों को विश्वास के घर ले जा रही है।
अमानतुल्ला के मुताबिक, यह बात आप के विधायकों ने उन्हें बताई है। शनिवार को एक मंत्री के यहां चारों विधायको की बैठक भी हुई थी। मीडिया में अमानतुल्ला का बयान आने के बाद एक बार फिर आप में तूफान मच गया।
इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मामले को शांत करने की कोशिश की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कुमार विश्वास उनके छोटे भाई हैं। कुछ लोग दोनों के बीच दरार दिखा रहे हैं। ऐसे लोग पार्टी के दुश्मन हैं। वो बाज आएं। उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता।