फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP minister Atishi said that there is a conspiracy to impose President's rule in Delhi

आतिशी बोलीं: अफसरों ने बैठक में शामिल होना किया बंद, AAP सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश

Fri, 12 Apr 2024 10:32 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Apr 2024 10:32 AM IST
सार

आप मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। दिल्ली की सरकार को गिराने और राट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। 

विज्ञापन
AAP minister Atishi said that there is a conspiracy to impose President's rule in Delhi
आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रपति शासन लगाने का षड्यंत्र रच रही है। भाजपा को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी, असांविधानिक और जनादेश के खिलाफ होगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीतने वाली है, इस वजह से सरकार को गिराना चाहती है।

विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों को सियासी साजिशों से डरने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल चाहे जेल के अंदर रहे या बाहर, वह दिल्ली के लोगों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। दिल्ली की महिलाओं को केजरीवाल ने 1000 रुपये देने का जो वादा किया है वह जरूर पूरा होगा।
विज्ञापन


किसी भी अधिकारी की नहीं हो रही पोस्टिंग
आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्ली के अंदर कई विभाग खाली हैं, वहां अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो रही है। उपराज्यपाल पिछले एक सप्ताह से गृह मंत्रालय को बार-बार दिल्ली सरकार को लेकर चिट्ठियां लिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी चिट्ठियों में कह रहे है कि मंत्री मीटिंग में नहीं आते हैं। आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का बहाना बनाकर किसी भी मीटिंग में आना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, 'दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। इन सभी चीजों से पता चलता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश चल रही है।'

उन्होंने कहा, 'मैं भाजपा को चेतावनी देती हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना अवैध, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है।'



आतिशी ने कहा, 'भाजपा को पता है कि चाहें वे कितना भी जोर लगा लें, वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग आप को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद आप को ही वोट देते हैं। ये (भाजपा) दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।'

आप मंत्री ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्ली में कई विभाग खाली हैं। एलजी साहब पिछले एक हफ्ते से MHA को बिना किसी कारण दिल्ली सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिख रहे हैं। एक 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed