फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'AAP' made the lead on BJP, Kejriwal First Choice.

'AAP' ने BJP पर बनाई बढ़त, केजरीवाल फिर पहली पसंद

Wed, 28 Jan 2015 11:14 AM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन
'AAP' made the lead on BJP, Kejriwal First Choice.

दिल्ली की सियासत में कुछ भी हो सकता है। केजरीवाल, बीजेपी और किरण के इर्द गिर्द घूम रहे दिल्ली के सियासी हालात में चुनावों के नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी को फायदा होता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


एबीपी नेल्सन के सर्वे की माने तो केजरीवाल लगातार दिल्ली में मुख्यमंत्री की पहली पसंद बने ही हुए थे। अब आम आदमी पार्टी की स्थिति भी बेहद मजबूत नजर आ रही है।
विज्ञापन


इस तत्काल हुए सर्वे में किरण को खासा नुकसान दिखाई दे रहा है। जनवरी के पहले सर्वे में जहां किरण बेदी मुख्यमंत्री के रूप में 44 प्रतिशत लोगों की पसंद बनी हुई थीं। वहीं अब ये आंकड़ा घटकर 40 प्रतिशत रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल की बात करें तो अरविंद को 51 फीसदी लोग दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। पहले ये आंकड़ा 47 फीसदी का था। उस वक्त भी अरविंद ही मुख्यमंत्री की पहली पसंद बने हुए थे, लेकिन इस आंकड़े में उन्होंने बढ़त दर्ज की है।

मची है हर जगह 'आप' की धूम

'AAP' made the lead on BJP, Kejriwal First Choice.

आकड़ों की बात करें तो दूसरे हफ्ते में नील्सन के सर्वे में 45 फीसदी तो वहीं अब 41 फीसदी लोगों ने बीजेपी को वोट देने का मन बनाया है। आम आदमी पार्टी को यहां फायदा दिखाई दे रहा है। पहले 46 प्रतिशत लोग आप को वोट देने का मन बना चुके थे तो वहीं अब 50 फीसदी लोग आप को वोट देने का फैसला कर चुके हैं।

कांग्रेस यहां भी कहीं नहीं दिखाई दे रही है। महज 9 फीसदी लोग ही दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस को वोट देना चाहते हैं। सर्वे के मुताबिक मुसलमान, दलित, आदिवासी, पिछड़ी जातियां और कम आय वाले लोगों के बीच आम आदमी पार्टी की धूम है।

बीजेपी के लिए मुश्किलों का दौर है चुनाव आने के साथ ही वोटर भाजपा से दूर होता दिखाई दे रहा है। दूसरे हफ्ते में सर्वे के मुताबिक 'आप' को 46 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में आप ने चार फीसदी की बढ़त बनाई है।
(आंकड़े एबीपी नेल्सन का त्वरित सर्वे)

मोदी के नाम पर वोट, लेकिन 'आप' की धूम

'AAP' made the lead on BJP, Kejriwal First Choice.

सर्वे की माने तो 18-23 साल की उम्र के युवाओं में आम आदमी पार्टी की धूम है और इस उम्र के 53 फीसदी वोटर 'आप' को ही वोट देना चाहते हैं। सर्वे में अब बीजेपी को किरण बेदी से बहुत ज्यादा फायदा दिखाई नहीं दे रहा है। खास बात ये है कि तीन चौथाई यानी 72 फीसदी मुसलमान समझते हैं कि अरविंद केजरीवाल सीएम के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं।

दिल्ली की सियासत में किरन बेदी को भले ही बतौर उम्मीदवार बीजेपी ने उतार दिया है,  लेकिन इसका खासा फायदा बीजेपी को होता नहीं दिखाई दे रहा है। एबीपी न्यूज़ नीलसन के सर्वे के मुताबिक बीजेपी का 52  प्रतिशत वोटर मोदी के नाम पर ही बेजेपी को वोट करना चाहता है वहीं 40 फीसदी किरन बेदी की वजह से।

किरन बेदी पुरूषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा लोकप्रिय हैं। आपको बता दें कि एबीपी न्यूज़- नीलसन का यह सर्वे 24-25 जनवरी के बीच किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed