आप नेताओं पर पहले भी होते रहे हैं स्याही और अंडे-जूतों से हमले, ये हुई घटनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर स्याही फेंके जाने की घटना की निंदा करने के साथ ही आम आदमी पार्टी को स्याही जैसे प्रकरण का जन्मदाता पार्टी करार दिया है।
माकन ने प्रकरण को लेकर कहा है कि ऐसी कार्रवाई स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। माकन ने जारी बयान में कहा है कि स्याही फेंके जाने जैसे प्रकरणों की आप जन्मदाता पार्टी है। जूता फेंकने वाले को इन्होंने विधानसभा का टिकट देकर विधायक बनवा दिया। यही वजह है कि जब ये सत्ता में आए हैं तो बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
आप नेताओं को अब यह समझ जाना चाहिए कि जनता इस पार्टी की असलियत जान चुकी है। आप सरकार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री काम न करने के बहाने ढूढंते रहते है। दिल्ली का विकास ठप हो गया है।
ये हैं आप नेताओं पर स्याही, अंडे और जूते फेंकने के मामले
- स्याही हमलावर के निशाने पर मनीष सिसोदिया पहली बार आए हैं। इससे पहले अगुवा अरविंद केजरीवाल पर थप्पड़, मुक्का, जूता,
स्याही और अंडे की मार झेलनी पड़ी है।
- वर्ष 2013 के चुनाव में अन्ना समर्थक का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी।
- केजरीवाल मार्च 2014 में वाराणसी में लोकसभा चुनाव प्रचार कर रहे थे, उस दौरान उनपर अंडे और स्याही फेंकी गई।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक व्यक्ति ने केजरीवाल के पीठ पर घूसा मारा था।
- प्रचार के दौरान ही सुल्तानपुरी में एक ऑटो चालक ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा था जिससे उनका मुंह सूज गया था।
- नजफगढ़ में दिसंबर 2014 में जब केजरीवला चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो यहां रैली में उन पर अंडे फेंके गए।
- सम-विषम फॉर्मूला की सफलता का जश्न मनाने के दौरान आम आदमी सेना एक सदस्य ने केजरीवाल के भाषण के दौरान स्याही फेंकी और
सीएनजी फिटनेस से जुड़े कुछ सीडी फेंकी थी।
-वाहन के समय-विषम फॉर्मूला जब दूसरी बार करने की प्रेेस कांफ्रेंस में केजरीवाल पर एक युवक ने जूता फेंका था।