{"_id":"58f4d78a4f1c1b1974471973","slug":"aap-leader-wrote-letter-to-amit-shah-on-bjp-manifesto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप नेता दिलीप पांडेय ने अमित शाह को लिखा पत्र, बताया 10 वर्ष से किए गए वादों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता दिलीप पांडेय ने अमित शाह को लिखा पत्र, बताया 10 वर्ष से किए गए वादों का हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगम चुनाव में भाजपा को कटघरे में खड़ा करने के लिए नया तरीका अपनाया है। पार्टी ने इस बाबत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एक पत्र लिखा है, जिसमें भाजपा शासित एमसीडी को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए नगर निगम चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है।
विज्ञापन
अपने पत्र में आप ने सिलसिलेवार ढंग से अलग-अलग वादों पर एमसीडी की 10 साल की स्थिति बताई है। पार्टी प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय के तरफ से भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि भाजपा झूठ बोलकर दिल्लीवासियों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा लगातार 10 वर्षों से निगम की सत्ता में रही, लेकिन उसके खाते में एक भी ऐसा काम नहीं है, जिसे दिल्ली की बेहतरी के लिए किया गया हो। पत्र में आरोप लगाया गया है कि इसकी जगह निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा और दिल्ली की सड़कों को कूड़े का डिब्बा बनाकर रख दिया गया है।
विज्ञापन
पांडेय ने पत्र में आगे लिखा है कि रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली निगम चुनाव का घोषणा पत्र जारी किया, जबकि पिछले 10 वर्षों से किए गए वादे भी अभी पूरे नहीं हुए हैं।
नए घोषणा पत्र में केंद्र से धन लेने की बात कही गई है, लेकिन संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार बगैर दिल्ली सरकार की मदद के यह कैसे संभव होगा। एक वादा स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ा है, लेकिन बीते ढाई वर्षों में मिशन से मिली रकम भी खर्च नहीं हो सकी।
गरीब विक्रेताओं से हड़प लिए सवा करोड़
दिलीप पांडेय ने रेहड़ी-पटरीवालों को नियमित करने के भाजपा के वादे पर लिखा है कि 10 वर्षों में एमसीडी ने इसके लिए कुछ भी नहीं किया। उलटे गरीब विक्रेताओं से सवा करोड़ रुपये हड़प लिए।
भाजपा के जल निकासी के वादे पर पत्र में लिखा गया है कि कचरे के कुप्रबंधन पर सीएजी तक ने सवाल खड़े किए हैं। पांडेय ने लिखा है कि भाजपा का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। इसमें किए गए सारे वादे बीते दस वर्षों में पूरे किए जाने चाहिए थे। अब पार्टी दिल्लीवालों से झूठ बोल रही है।
पांडेय ने अमित शाह को सलाह दी है कि वे घोषणापत्र को आराम से पढ़ें और यह समझने की कोशिश करें कि उनकी पार्टी ने किस तरह से दिल्लीवालों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया है। निगम चुनाव में इसका जवाब भी मिल जाएगा।