{"_id":"659ab641397a2979fb0b6c93","slug":"aap-leader-somnath-bharti-alleges-corruption-in-delhi-police-department-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आप नेता सोमनाथ भारती का आरोप, दिल्ली पुलिस विभाग में हो रहा भ्रष्टाचार; सिफारिश पर हो रहे SHO नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आप नेता सोमनाथ भारती का आरोप, दिल्ली पुलिस विभाग में हो रहा भ्रष्टाचार; सिफारिश पर हो रहे SHO नियुक्त
Sun, 07 Jan 2024 08:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 07 Jan 2024 08:03 PM IST
सार
भारती ने कहा कि ईडी के पास गरीब किसानों और विपक्षी नेताओं के ऊपर कार्यवाही करने का तो वक्त है लेकिन नाक के नीचे हो रहे भ्रष्टाचार की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
सोमनाथ भारती
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस में एसएचओ की नियुक्ति सिफारिश और पैसे लेकर होती है। भारती ने केंद्र और उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्यों ईडी और सीबीआई इस पर कार्रवाही करती है।
विज्ञापन
भारती ने कहा कि ईडी के पास गरीब किसानों और विपक्षी नेताओं के ऊपर कार्यवाही करने का तो वक्त है लेकिन नाक के नीचे हो रहे भ्रष्टाचार की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
भारती के मुताबिक 30 दिसंबर को विशेष आयुक्त के पंडारा रोड स्थित सरकारी आवास पर 12 इंस्पेक्टरों ने हंगामा किया था। इनका आरोप था कि इन इंस्पेक्टरों से पैसे लेने के बावजूद एसएचओ नहीं बनाया गया।
विज्ञापन