{"_id":"5c11df88bdec22418130b9f0","slug":"aap-leader-sanjay-singh-to-raise-his-voice-in-rajya-sabha-on-kashi-temple-destroy-and-delhi-sealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में मंदिरों को तोड़ने और दिल्ली में सीलिंग के मुद्दे पर संजय सिंह राज्यसभा में उठाएंगे आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में मंदिरों को तोड़ने और दिल्ली में सीलिंग के मुद्दे पर संजय सिंह राज्यसभा में उठाएंगे आवाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
आतिषी मारलेना, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सीलिंग मुद्दे पर बहस के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शून्यकाल नोटिस दिया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली में कई दुकानें, संस्थान आदि सील कर दिए गए हैं। दिल्ली के व्यापारियों के लिए यह एक बड़ा मुद्दा है। उन्हीं की आवाज उठाने के लिए संजय सिंह ये मुद्दा राज्यसभा में उठाने वाले हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास कॉरिडोर के नाम पर तोड़े जा रहे प्राचीन मंदिरों को लेकर संजय सिंह राज्यसभा में प्राइवेट मैंबर बिल लाने की तैयारी है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बताया कि एक ओर भाजपा अयोध्या में जाकर कहती है कि मंदिर बनाएंगे।
विज्ञापन
जबकि काशी में प्राचीन मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया पुराने दर्जनों मंदिर जिसमें गणेश, शिव शामिल हैं उन्हें तोड़ दिया गया है। उनका कहना है कि इसी को लेकर वे राज्यसभा में प्राइवेट मैंबर बिल लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मंदिरों को तोड़े जाने पर स्थानीय स्तर पर लोग विरोध कर रहे हैं लेकिन कॉरिडोर के नाम पर भाजपा सरकारें कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं और लोगों की भावनाओं की अनदेखी हो रही है। आम आदमी पार्टी मंदिरों को तोड़े जाने को लेकर पूरी तरह खिलाफ है। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में अपना विरोध जताएगी।