फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader sanjay singh attacks on bjp congress

AAP ने भाजपा-कांग्रेस को दी खुली चुनौती

Sun, 20 Jul 2014 01:11 AM IST
Updated Sun, 20 Jul 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
aap leader sanjay singh attacks on bjp congress

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो दोनों पार्टियां चुनाव करवा लें।

विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि दोनों दल बार-बार चुनाव के जुबानी दावे करते हैं, लेकिन इस पर अमल कोई नहीं कर रहा। यदि उनकी मंशा दिल्ली में सरकार बनाने की नहीं है तो उपराज्यपाल से लिखित में विधानसभा भंग करने की मांग करें।

आप के इस बयान से भाजपा और कांग्रेस दोनों ने थोड़ी खलबली मची है।

हर जगह बयान बदल रही कांग्रेस-BJP

aap leader sanjay singh attacks on bjp congress

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में कुछ कहते हैं, जबकि जनता के बीच कुछ और।

मसलन, भाजपा सुप्रीम कोर्ट में विधानसभा भंग करने का विरोध कर रही है। वहीं कांग्रेस भी इंतजार करने के पक्ष में है, जबकि दोनों दलों के प्रदेश अध्यक्ष मीडिया के सामने चुनाव की मांग करते दिखते हैं।

संजय ने कहा कि अगर दोनों दल चुनाव कराने को लेकर गंभीर हैं तो उपराज्यपाल से मुलाकात कर इस बारे में बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed