फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader Raghav Chadha spoke against BJP over arrest of Manish Sisodia

राघव चड्ढा बोले: 'BJP के वॉशिंग मशीन में एक ओर से भ्रष्टाचारी डालो, दूसरी तरफ से क्लीन चिट निकालो'

Sat, 11 Mar 2023 08:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Mar 2023 08:39 PM IST
सार

राघव चड्ढा ने कहा है कि विपक्षी दल के नेता अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो उनके सारे सीबीआई व ईडी के मामले बंद हो जाएंगे। कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हिमंत विश्व सरमा, सुभेंदु अधिकारी, नारायण राणे का उन्होंने उदाहरण भी पेश किया।

विज्ञापन
AAP leader Raghav Chadha spoke against BJP over arrest of Manish Sisodia
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर अपने एक खास मकसद के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप मढ़ा है। कहा है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग वन नेशन, वन लीडर में भारत को तब्दील करने का लक्ष्य लेकर कर रही है। मनीष सिसोदिया का एक मात्र अपराध है कि उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी को छोड़ने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा है कि विपक्षी दल के नेता अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो उनके सारे सीबीआई व ईडी मामले बंद हो जाएंगे। कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हिमंत विश्व सरमा, सुभेंदु अधिकारी, नारायण राणे और मुकुल राय का उदाहरण देते हुए कहा कि इन नेताओं की तरह अगर मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, तेजस्वी यादव, संजय राउत, फारुख अब्दुल्ला, के कविता भी अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो जाएं तो इनके सारे केस बंद हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राघव चड्ढा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ऐसी वॉशिंग मशीन है, जिसमें एक तरफ से भ्रष्टाचारी को डालो तो दूसरी तरफ से क्लीन चिट होकर निकलते हैं। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के पीछे की वजह यही है कि भाजपा भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है। ताकि देश में सिर्फ एक ही पार्टी-एक ही नेता हो और विपक्षी दल या उसके नेता अपना सिर उठाने की हिम्मत न करें।

विज्ञापन

सीबीआई की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पिछले 8 सालों में (2014 से 2022 तक) जितने मुकदमा दर्ज किए, उनमें से 95 फीसद मुकदमें विपक्षी दल के नेताओं पर दर्ज है। तृणमूल कांग्रेस के 30 नेताओं पर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किए हैं। इसी तरह कांग्रेस के 26 नेताओं पर, आरजेडी के खिलाफ 10, बिजू जनता दल के 10 नेताओं पर मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed