फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader made comment on internal function of party

'आप' के लोकपाल की चिट्ठी सार्वजनिक, उठाए गंभीर सवाल

Sun, 01 Mar 2015 04:08 PM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
AAP leader made comment on internal function of party

दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद सत्ता में आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी में मतभेद और टूट के लक्षण दिखने लगे हैं। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आप के वरिष्ठ नेता और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य योगेंद्र यादव को पार्टी को निकाले जाने की खबरों के बीच पार्टी के आंतरिक लोकपाल व पूर्व एडमिरल एल रामदास की चिट्ठी से एक नया विवाद पैदा हो गया है।

विज्ञापन


एल रामदास की चिट्ठी ने पार्टी में चल रहे आंतरिक कलह को सतह पर ला दिया है। रामदास ने पार्टी में अनुशासनहीनता से लेकर गोपनियता और पद के लिए हो रही मारामारी सभी पर निशाना साधते हुए एक खत लिखा है जो मीडिया में आ गया है।
विज्ञापन


रामदास ने अपने खत में लिखा है कि पार्टी में गोपनियता का बिलकुल भी खयाल नहीं रखा जा रहा है। दिल्ली में मंत्रियों के शपथ लेने से पहले ही मीडिया में सारे मंत्रियों के नाम और उनके विभागों का खुलासा हो जाने पर रामदास ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की भागीदारी पर उठाए सवाल

AAP leader made comment on internal function of party

इसके साथ ही रामदास ने एक व्यक्ति एक पद की बात पर अपनी राय जाहिर करते हुए सवाल खड़ा किया है कि ऐसे में जब पार्टी के सबसे बड़े नेता ही मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं तो जरूरी है कि पार्टी संयोजक का पद भी वहीं संभाले?

इसके साथ ही रामदास ने पार्टी में महिलाओं की हिस्सेदारी पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए लिखा है कि ऐसे में जब हम महिला सुरक्षा पर इतनी बात कर रहे हैं तो उन्हें सरकार और पार्टी में पर्याप्त जगह न मिलना चिंताजनक है।

उन्होंने पार्टी के विस्तार पर भी अपनी राय जा‌हिर की है। रामदास ने कहा कि पार्टी को मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद इसका विस्तार किया जाना चाहिए और बड़ी जिम्मेदारी की तरफ भी कदम बढ़ाया जाना चाहिए।

दो धड़ों में बंट सकती है पार्टी!

AAP leader made comment on internal function of party

एक न्यूज चैनल को मिले रामदास के ईमेल में लिखा है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच संवादहीनता की स्थिती पैदा हो गई है। नेताओं के बीच विश्वास में आई कमी की वजह से पार्टी दो धड़ो में बंट गई है।

चिट्ठी में लिखा गया है कि आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक सदस्यों में से एक प्रशांत भूषण ने दिल्ली चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के चुनाव और पार्टी के निर्णय लेने के तरीकों को पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

रामदास के मुताबिक प्रशांत भूषण ने पार्टी छोड़ने और अपने गुस्से को सार्वजनिक करने की धमकी तक दे दी थी। रामदास ने पार्टी में अरविंद केजरीवाल की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि क्या किसी राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए इतनी बड़ी पार्टी के संयोजक पद की जिम्मेदारियों को एक साथ निभाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed