शाजिया इल्मी के बाद 2 और ने छोड़ी AAP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने वालों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। पार्टी की मीडिया सेल से जुड़े संस्थापक सदस्य फिरोज बख्त अहमद ने आप पर नीतियों से भटकने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी है।
फिरोज बख्त स्वतंत्र सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद केपौत्र हैं। फिरोज बख्त के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल दंभी हो गए हैं। मीडिया से बात करते हुए फिरोज ने कहा कि राजनीति के इतिहास में अहंकार का इससे बड़ा प्रमाण देखने को नहीं मिलेगा।
पार्टी चंद लोगों के हाथ में कैद हो गई है। सभी लोग मौका परस्त हो गए हैं। इतना ही नहीं, फिरोज बख्त का आरोप है कि आप वास्तव में जनता की सेवा में आए ईमानदारों लोगों का प्लेटफार्म नहीं रह गया है। आत्ममंथन करने की जगह केजरीवाल जेल जाकर तमाशा खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।
जिला इकाई के प्रमुख चेहरे ने छोड़ी पार्टी
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद आम आदमी पार्टी में बिखराव शुरू हो गया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहले ही भूचाल आया हुआ है। अब जिला इकाई में भी बवंडर मच गया है।
विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को बुलाई गई बैठक में जमकर बखेड़ा खड़ा हुआ। चुनावी फैसलों में जिला इकाई की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रवक्ता अनूप खन्ना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
आप जिला संयोजक नरेंद्र यादव कहते हैं कि कुछ कार्यकर्ता पार्टी की सेवा नहीं करना चाहते। यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। गलतियां हर किसी से होती हैं। पार्टी से भी गलतियां हुई हैं, लेकिन यह वक्त उन गलतियों को सुधारने का है।