फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Leader Kumar Vishwas admirer of PM Modi fitness.

पीएम की 'इस' अदा के दीवाने हुए कुमार विश्वास

Tue, 25 Nov 2014 10:52 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
AAP Leader Kumar Vishwas admirer of PM Modi fitness.

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता डॉ. कुमार विश्वास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हो गए हैं। कुमार विश्वास को पीएम मोदी की फिट फिटनेस खूब भा रही है। यही नहीं वह पीएम के फिटनेस कायल हो गए और उन्हें इसके लिए बधाई भी दे डाली। मंगलवार को सेक्टर- 50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में उन्होंने कहा कि अपनी फिटनेस से दुनिया में योग की अलख जगाने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई।

विज्ञापन


कार्यक्रम में गायक मोहित चौहान भी पहुंचे थे। स्कूल में नेत्रहीन बच्चों के लिए टॉकिंग लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। बासो इंडिया और कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई इस लाइब्रेरी में सीडी के जरिए बच्चे किताबों में लिखा सुन सकेंगे।
विज्ञापन


मिशन लेट देयर बी लाइट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में सब ठीक था लेकिन समय गलत था। हालांकि उन्होंने यह बात स्पष्ट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मौकेपर अपनी कविताएं भी सुनाईं। उन्होंने कहा कि हम बारिश को देख सकते हैं लेकिन नेत्रहीन बच्चे पत्तों पर नाचती हुई बूंदों को नहीं देख सकते हैं। ऐसे बच्चों के लिए मेरे मन में एक कविता को ब्रेललिपि में गीत का रूप देने की इच्छा है।

मोहित चौहान ने अपनी गायकी से थिरकाया

AAP Leader Kumar Vishwas admirer of PM Modi fitness.

मोहित चौहान ने कहा कि लोगों और पर्यावरण सुरक्षा अभियानों से जुड़ने की काफी इच्छा थी। यही कारण था कि टाइगर सुरक्षा अभियान से जुड़ा। नेत्रहीन बच्चों को देखता हूं तो उनके लिए काफी कुछ करने की इच्छा होती है।

उन्होंने कहा कि मेरे पिता ठाकुर विश्व नारायण सिंह देश के पहले प्रथम ब्रेल संपादक रहे हैं। हिंदू धार्मिक  ग्रंथों को ब्रेल लिपि में अनुवाद करने का उन्हें श्रेय है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें फादर ऑफ द ब्रेल लिट्रेचर इन इंडिया कहा था।

इससे पहले मोहित चौहान से अपनी गायकी से बच्चों और स्कूल के स्टॉफ को जमकर थिरकाया। सक्षम दक्ष स्कूल के नेत्रहीन बच्चों ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कोठारी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दीपक कोठारी, ट्रस्टी आरती कोठारी, बासो इंडिया के पदाधिकारी दीपक वाजपेयी और प्रिंसिपल समेत स्टाफ उपस्थित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed