फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader came in favour of congres.

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आए आप नेता

Sat, 04 Oct 2014 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 04 Oct 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
AAP leader came in favour of congres.

मेवात के आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर एवं जिला परिषद के उपाध्यक्ष एडवोकेट नूरूद्दीन नूर नूंह से कांग्रेस प्रत्याशी एवं परिवहन मंत्री आफताब अहमद के पक्ष में आ गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को नूर द्वारा आयोजित एक समारोह में परिवहन मंत्री ने उनकी सोंच की प्रशंसा करते हुए कहा कि दूसरी बार चुने जाने पर नूंह के विकास में इनके दूरगामी नजरिया का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने  मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा द्वारा इलाके में कराए गए कर्यों का हवाला देते हुए लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने लोगों से वादा किया कि दुबारा चुने जाने के बाद वह क्षेत्र के विकास कार्यों की बाकी कसर भी पूरी कर देंगे। इस दौरान उन्होंने नूंह शहर को चमकाने और इसकी कमियां दूर करने का भी वादा किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने फिरोजपुर झिरका तथा पुन्हाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव में जीत दर्ज कराने का भी दावा किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री देवला नंगली,बझहेडा,भपावली,बीबीपुर,सुलतापुर,ढेंकली,कंलीजर आदि गांवों में भी सभाएं कीं। इस दौरान देवला के मोहम्मद हनीफ सरपंच बीबीपुर,खुर्शीद सरपंच फिरोजपुर नमक,रहमान सरपंच मलूह,हाजी इस्लमा,मजीद पहलवान,हाजी दीनू,हुसैनदीन,हमीद सरपंच बाबपुर,रहमान सरपंच सालाहेड़ी आदि विशेष तौर से मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed