फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader accused his wife to kidnap him

पत्नी ने करवाया आप नेता को अगवा, नशा मुक्ति केंद्र में मिला

Sun, 11 Oct 2015 03:49 PM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
aap leader accused his wife to kidnap him

13 दिन पहले रहस्यमय हालात में गायब हुए आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व सचिव शरद रघुवंशी को साहिबाबाद के एक नशा मुक्ति केंद्र से बरामद किया गया है। शरद का आरोप है कि पत्नी और उसके मायकेवालों ने मुझे अगवा कर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया था।

विज्ञापन


पत्नी शादी के बाद से ही अलग रहना चाहती थी, शुरू से ही उसकी नजर मेरी प्रॉपर्टी पर थी। वह मुझे ‘पागल’ घोषित कर मेरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहती है।

शरद ने बताया कि ‘26 सितंबर को मैं मेरठ जाने के लिए बुटीक से निकला था। राजनगर एक्सटेंशन के पास पहुंचते ही डीयू में पढ़ रही भांजी ने कॉल कर बताया कि वह दिल्ली से मेरठ जा रही थी, पसौंडा में उसका एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन


सूचना पर भांजी को रिसीव करने पसौंडा चला गया। वहां पर भांजी के साथ साला नीरज और 3-4 लोग मौजूद थे। मुझे कार में अगवा कर मोबाइल, पर्स, एटीएम और 50 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद पसौंडा ले गए, वहां पर पत्नी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने एटीएम से पैसा निकालते देखी फुटेज

aap leader accused his wife to kidnap him

पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर मुझे साहिबाबाद के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। मेरे एटीएम कार्ड से 45 हजार रुपये निकाले।’

शरद ने पत्नी, साले, भांजी, ससुर समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी है। एसएचओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

26 सितंबर को राजनगर सेक्टर-11 निवासी शरद रघुवंशी घर से सिहानी गेट स्थित अपने बुटीक शॉप पर आए थे। सुबह 11 बजे कार लेकर वहां से चले गए, इसके बाद वापस नहीं लौटे।

ऐसे हुआ खुलासा

aap leader accused his wife to kidnap him

दो दिन बाद एक अंजान व्यक्ति शरद की कार उनके घर पहुंचा गया, बताया कि शरद बिहार गए हुए हैं। शरद का मोबाइल बंद आने पर उनकी मां वीना ने कविनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, कविनगर पुलिस तलाश कर रही थी।

घटना के बाद शरद खौफजदा हैं, परिवार और बच्चों के साथ वह राजनगर छोड़कर दिल्ली में रह रहे हैं। पहले से ही शरद की तलाश में जुटे ‘आप’ के कार्यकर्ताओं और परिजनों ने शरद के बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जाने का पता चलने पर एटीएम की फुटेज चेक कराई।

फुटेज में शरद की भांजी और साला नीरज एटीएम से पैसे निकालते दिखे। शक होने पर शरद की पत्नी गीता से परिजनों ने पूछताछ की। गीता ने कबूला कि शरद को उसने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया है।

यह था मामला

aap leader accused his wife to kidnap him

शरद की मानें तो चार साल पहले नीलामी की 14 बीघे जमीन दिलाने के लिए शरद के ससुर ने उससे 18 लाख रुपये लिए थे। चार साल बाद रजिस्ट्री कराई तो जमीन का आधा मालिक शरद के साले की पत्नी को भी बना दिया।

इस वजह से शरद खफा थे, उन्होंने जमीन को अपने नाम ही कराने के लिए ससुरालियों पर दबाव दिया। ससुराल वालों से शरद की कहासुनी भी हुई थी, 28 सितंबर को दोबारा रजिस्ट्री कर पूरी जमीन उसके नाम कराने का आश्वासन ससुर ने दिया था।

शरद का दावा है कि ऐसा न करना पड़े इस वजह से उन्हें अगवा कर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की प्लानिंग ससुर ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed