फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP is on backfoot on minister's sex scandal, demands demand arose of Kejriwal's resignation

मंत्री के सेक्स स्कैंडल से बैकफुट पर आप, उठी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग

Thu, 01 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
AAP is on backfoot on minister's sex scandal, demands demand arose of Kejriwal's resignation
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी सामने आई है। एक महिला के साथ करीब 10 मिनट का आपत्तिजनक वीडियो व दूसरी महिला के साथ 11 आपत्तिजनक फोटो वाली सीडी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संदीप कुमार को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी मिली है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते, तत्काल प्रभाव से संदीप कुमार को हटा रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कानून मंत्री जितेंद्र तोमर को फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तारी के बाद हटाया था। वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान को पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप कुमार को पद से बर्खास्त करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के बाकी नेताओं की बैठक भी बुलाई। बैठक के बाद मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, आधे घंटे में मंत्री को हटा दिया। 

'केजरीवाल सरकार में गलत आचरण करने वालों का भरमार है'

AAP is on backfoot on minister's sex scandal, demands demand arose of Kejriwal's resignation
संदीप कुमार

इससे पहले एक मंत्री को पैसे लेने से संबंधित ऑडियो सामने आने पर हटाया था। अभी कुछ दिन पहले पंजाब के संयोजक की सीडी सामने आई तो उसे हटाया। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार व गलत आचरण को बर्दाश्त नहीं करती।

बाकी पार्टी और हममे यही अंतर है। पिछले वर्ष जून में तत्कालीन कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार होने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था।  
संदीप कुमार सुलतानपुर माजरा विधानसभा सीट से विधायक हैं। विपक्ष ने पूरे मामले में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है और कहा है कि जनता के सामने सच आ गया है कि कैसे केजरीवाल सरकार में गलत आचरण करने वालों का भरमार है। 

कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने कहा कि यह अलीबाबा और चालीस चोर जैसी कहानी है। इस भ्रष्ट सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

'इतना बुरा हाल पहले कभी नहीं था'

AAP is on backfoot on minister's sex scandal, demands demand arose of Kejriwal's resignation
kejriwal
संदीप कुमार, वही मंत्री हैं जिन्होंने महिला दिवस के कार्यक्रम में कहा था कि रोज सुबह उठकर पत्नी के पैर छूता हूं। संदीप कुमार के पास महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी के अलावा समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी भी है। संदीप कुमार सुल्तान माजरा से कांग्रेसी विधायक जयकिशन को बड़े अंतर से हराया था। संदीप कुमार पेशे से वकील हैं। 

'केजरीवाल को इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उनकी पार्टी में ज्यादातर भ्रष्टाचारी हैं, इतना बुरा हाल पहले कभी नहीं था।' विजेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता

'आम आदमी पार्टी से जुड़े तीन मंत्री पहले ही अलग अलग गड़बड़ियों में फंस चुके हैं। सवाल यह है कि फर्जी डिग्री हो या भ्रष्ट आचरण ऐसे लोगों का चयन किया किसने है। उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निकाला जा रहा है।' अजय माकन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed