{"_id":"7ac2e3b5a013c02427128147d01bb6ba","slug":"aap-is-odd-party-i-have-not-seen-yet-a-party-shah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP अजीब पार्टी है मैने अबतक ऐसी पार्टी नहीं देखी: शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP अजीब पार्टी है मैने अबतक ऐसी पार्टी नहीं देखी: शाह
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर काले धन का चंदा लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप जो कहती है वह कभी नहीं करती। शाह बदरपुर स्थित जलेबी चौक पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि काली रात में आने वाला धन, काला धन ही होता है। केजरीवाल कह रहे हैं कि इसकी जांच होनी चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए, क्योंकि वह जानते हैं कि 7 फरवरी तक जांच संभव नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप बड़ी अजीब पार्टी है, अपने राजनीतिक जीवन में इस तरह की पार्टी मैने नहीं देखी। अन्ना आंदोलन के दौरान केजरीवाल कहते थे कि राजनीति में नहीं आऊंगा। बाद में कहा कि कांग्रेस से समर्थन नहीं लूगा। लेकिन किया ठीक उलटा। केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश हो गया है।
विज्ञापन