फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP in difficult condition

एक बड़ी मुश्किल में फंस गई आम आदमी पार्टी

Sun, 09 Mar 2014 08:40 PM IST
Updated Sun, 09 Mar 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
AAP in difficult condition

भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कारण बताओ नोटिस पर पार्टी के जवाब से जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) को भेजी गई रिपोर्ट में आचार संहिता उल्लंघन का मामला होने की बात कही गई है। सीईओ ऑफिस सोमवार को यही रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजेगा।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में ‘आप’ के प्रदर्शन को आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में लिया गया है। दरअसल, गुजरात में अरविंद केजरीवाल के साथ हुई कार्रवाई पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय, 11 अशोका रोड पर प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या फैसला लेगा चुनाव आयोग?

AAP in difficult condition

जिस समय यह प्रदर्शन हुआ, उसी दिन सुबह ही आम चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी थी। इस पर नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ‘आप’ को नोटिस जारी कर आचार संहिता के उल्लंघन पर जवाब मांगा था।

पार्टी ने अपने जवाब में इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की तात्कालिक प्रतिक्रिया बताई है। यह प्रतिक्रिया केजरीवाल के ऊपर गुजरात में हुई कार्रवाई के चलते थी। पार्टी अपने जवाब में इसे कार्यकर्ताओं का भावुक कदम बता रही है। पार्टी ने यह भी मान लिया है कि इस प्रदर्शन के लिए पहले से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी।

सूत्रों का कहना है कि जिला निर्वाचन अधिकारी पार्टी के इस जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने रिपोर्ट में इस पूरे घटना को आचार संहिता उल्लंघन का मामला होने का संकेत दिया है। सीईओ ऑफिस के रिपोर्ट पर केंद्रीय चुनाव आयोग अब आगे का फैसला लेगा।

क्या कहा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने?

AAP in difficult condition

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव का कहना है कि राजनीतिक दलों को साफ कर दिया गया है कि अगर बिना किसी अनुमति के प्रदर्शन या सभा की तो उन पर कार्रवाई होगी।

आपराधिक मुकदमा दर्ज होने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर पार्टी का रजिस्ट्रेशन तक निरस्त करने का प्रावधान है।

सभी दलों को आचार संहिता लागू होने के दौरान क्या करें और क्या ना करें, इसकी जानकारी दी जा चुकी है। राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में उन्हें इस तरह के प्रदर्शनों से बचने की सलाह भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed