फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP govt allowed China-made CNG kits to be sold as products says kapil mishra

कपिल मिश्रा का नया आरोप- नकली CNG किट बिकवा रही केजरीवाल सरकार

Sat, 03 Jun 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Jun 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
AAP govt allowed China-made CNG kits to be sold as products says kapil mishra
Kapil Mishra

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मंत्री सत्येंद्र जैन पर निशाना साधा। आरोपों की नई किस्त जारी करते हुए कपिल मिश्रा ने दोनों नेताओं पर सीएनजी किट में घोटाले करने का दावा किया। 

विज्ञापन


मिश्रा के मुताबिक, सरकार की इजाजत से दिल्ली में चीन की नकली सीएनजी किट कनाडा की बताकर बेची जा रही है। इससे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। वहीं, जैन को मंत्री पद से नहीं हटाने के बारे में मिश्रा का कहना है कि जैन ने सीबीआई का गवाह बनने की धमकी दी है। केजरीवाल इससे डर गए हैं।  
विज्ञापन

    
शुक्रवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में एक कंपनी सीएनजी किट लगाती है। इससे पहले एक फर्जी कंपनी को हाईकोर्ट ने बंद कर दिया था। मिश्रा के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के बाद उसी कंपनी ने अपना नाम बदल लिया। पुराने पते के साथ ही कनाडा के एक फर्जी पते पर काम करने लगी। इस कंपनी ने अपना कनाडा का जो पता दिया है, उस पर रेस्टोरेंट चलता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

   
दस्तावेज दिखाकर मिश्रा ने दावा किया कि कनाडा से सीएनजी किट आयात नहीं होता। इसकी जगह चीन में बनी सीएनजी किट दिल्ली लाकर बेची जा रही है। दिल्ली के डाबड़ी इलाके में इस किट को असेंबल किया जा रहा है। अभी तक दस हजार वाहनों में नकली किट लग चुकी है। 

35 हजार में बेची गई एक किट

AAP govt allowed China-made CNG kits to be sold as products says kapil mishra
कपिल मिश्रा

मिश्रा ने बताया कि एक किट 35 हजार रुपये में बेची जा रही है। पिछले करीब आठ महीनों से यह कारोबार चल रहा है। मिश्रा ने अपील की कि इस बीच जिन लोगों ने किट लगवाई हो, उन्हें अपना वाहन सत्येंद्र जैन के आवास पर ले जाकर इस बारे में सवाल करने चाहिए।      

कपिल मिश्रा ने दावा किया कि जैन ने केजरीवाल को धमकी दी है कि अगर उन्हें मंत्री पद से हटाया गया तो वह सीबीआई के गवाह बन जाएंगे। इससे केजरीवाल डरे हुए हैं और भ्रष्टाचारी को मंत्री के पद बनाए रखा है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed