{"_id":"59623b224f1c1b41778b45ea","slug":"aap-government-to-develop-delhi-as-singapore-establish-world-class-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिंगापुर की तर्ज पर दिल्ली का विकास करेंगे केजरीवाल, बनाएंगे वर्ल्ड क्लास सेंटर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर की तर्ज पर दिल्ली का विकास करेंगे केजरीवाल, बनाएंगे वर्ल्ड क्लास सेंटर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Jul 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सिंगापुर के तकनीकी सहयोग से चलने वाला वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर(डब्ल्यूसीएससी) में एक साल का कोर्स करने वाले को अच्छे वेतन के साथ एक सौ फीसदी प्लेसमेंट मिलता है। 12वीं के बाद एक वर्षीय फुल टाइम सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन विवेक विहार आईटीआई महिला कैंपस स्थित डब्ल्यूसीएससी से हो रहा है। जिसमें हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशंस, रिटेल सर्विसेस, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग असिस्टेंट और फाइनेंस एग्जीक्यूटिव का कोर्स शामिल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है डब्ल्यूसीएससी अच्छा का कर रहा है। युवाओं की सबसे बड़ी समस्या रोजगार है। डब्ल्यूसीएससी की तर्ज पर ही कई अन्य स्किल सेंटर दिल्ली में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने डब्ल्यूसीएससी में दाखिले केलिए आवेदन की अंतिम तारीख 25 जुलाई शाम 4 बजे तक की रखी है। आवेदन पत्र और उससे जुड़ी जानकारी दिल्ली सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूसीएससी के चार कोर्स में हॉस्पिटैलिटी ऑपरेंशंस और रिटेल सिर्विसेस में 160-160 सीटें हैं जबकि सॉफ्टवेयर टेस्टिंग असिस्टेंट और फाइनेंस एग्जीक्यूटिव के लिए 40-40 सीटे हैं।
फुल टाइम एक साल के कार्स में दाखिले के दौरान दिल्ली से स्कूली शिक्षा लेने वाले आवेदकों को 85 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है।