फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP government is now seeking transfers of police officers

AAP की चिट्ठी ने पैदा किया नया बवाल

Sat, 11 Apr 2015 04:25 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
AAP government is now seeking transfers of police officers

दिल्ली सरकार ने पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को चिट्ठी लिखकर पूछा है कि पुलिस में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की पॉलिसी क्या है? पॉलिसी की कॉपी दें।

विज्ञापन


यह भी बताएं कि अभी कहां कौन एसएचओ या टीआई तैनात है और कब से? वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में भी बताएं कि कार्यकाल पूरा करने के बावजूद कौन अधिकारी उसी जगह टिके हुए हैं?
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली नई चिट्ठी से दिल्ली पुलिस व गृह मंत्रालय के साथ टकराव बढ़ने की नौबत आती दिख रही है। क्योंकि इससे पहले मंगलवार को हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में ट्रैफिक पुलिस से ज्यादातर परमिट शर्तों के उल्लंघन पर ऑटो-टैक्सी परमिट निलंबन का अधिकार वापस ले लिया है। पिछले कार्यकाल में दो पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर रेल भवन के सामने सरकार में रहते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल व उनकी कैबिनेट ने धरना भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्ठी लिख कर पुलिस कार्यशैली पर उठाए सवाल

AAP government is now seeking transfers of police officers

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए गए हैं। जहां एसएचओ और टीआई ट्रांसफर, पुलिस कॉलोनी की बदहाली, एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी और पुलिस सुधार लागू नहीं करने, बीट कांस्टेबल से संपर्क में दिक्कत का जिक्र किया गया है।


वहीं हल्के से थानों में सीसीटीवी लगाने के लिए आर्थिक सहायता, पुलिस कॉलोनी में सुधार और कल्याण के लिए दिल्ली सरकार क्या सहायता कर सकती है? अगर केंद्र सरकार के पास कोई मामला लंबित है और सरकार के स्तर पर मामला उठाया जाना है तो बताएं।

सरकार ने चिट्ठी में यह भी साफ किया है कि राष्ट्रपति की तरफ से 24 सितंबर, 1998 में जारी अधिसूचना के आधार पर सूचना मांग रही है। उस अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल पुलिस के मामले में मुख्यमंत्री से सलाह मशविरा करके शक्तियों को अंजाम देंगे।

चिट्ठी में क्या है खास

AAP government is now seeking transfers of police officers

महिला सुरक्षा को लेकर ब्लैक स्पॉट बताएं ताकि सीसीटीवी लगाने और स्ट्रीट लाइट्स लगाने का काम हो सके।
थाने में एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की मॉनिटरिंग के लिए सरकार अपने खर्च पर सीसीटीवी लगवाने को तैयार।
बीट कांस्टेबल से संपर्क करने में लोगों को परेशानी होती है, इसलिए उनके संपर्क नंबर और अन्य सूचनाएं प्रदर्शित करें।
.पुलिस कॉलोनियों की खस्ता हालत सुधारने के लिए पुलिस ने क्या किया, दिल्ली सरकार क्या सहायता कर सकती है।
.2006 में प्रकाश सिंह केस में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस सुधार के जो आदेश दिए थे, उसमें दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या लागू किए।
.एसएचओ, टीआई की ट्रांसफर पॉलिसी क्या है, लंबे समय से कौन-कौन लोग एक ही जगह टिके हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed