{"_id":"5a26ad4e4f1c1ba7668b837f","slug":"aap-government-claims-that-congress-and-bjp-follow-monarchy","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल सरकार का आरोप - ‘कांग्रेस-भाजपा कर रही वंशवाद की राजनीति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल सरकार का आरोप - ‘कांग्रेस-भाजपा कर रही वंशवाद की राजनीति’
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
आप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस को वंशवादी राजनीति का जन्मदाता करार देते हुए भाजपा के भी इसमें शामिल होने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि वंशवाद बढ़ाने में दोनों पार्टियां एक-दूसरे से होड़ ले रही हैं।
विज्ञापन
अगर कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी वंशवाद की वजह से सांसद बनते हैं तो भाजपा में भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह वंशवाद की देन हैं।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में आप प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस में राहुल गांधी, संदीप दीक्षित, अजय माकन, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नाम हैं तो भाजपा में अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा, विजय गोयल जैसे नेताओं का नाम आता है।
विज्ञापन
कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपना चेहरा भी देखना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि इसके उलट आप के संविधान में प्रावधान है कि एक परिवार से दो सदस्य न तो संगठन के पद पर होंगे और न ही चुनाव लड़ सकेंगे। जबकि आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि वंशवाद की राजनीति करने वाली भाजपा किस मुंह कांग्रेस पर हमला कर रही है।