फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap government and hike the dtc bus fare, claims swaraj india

DTC बस का किराया बढ़ा रही सरकार, लगे केजरीवाल सरकार पर ये आरोप

Fri, 01 Dec 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Dec 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
aap government and hike the dtc bus fare, claims swaraj india
swaraj india - फोटो : अमर उजाला

परिवहन व्यवस्था को लेकर स्वराज इंडिया पार्टी ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार बेहाल परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के बजाए मेट्रो के बाद अब डीटीसी बसों का भी किराया बढ़ाने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से लिखे एक पत्र को दिखाकर यह आरोप लगाया है, जिसमें डीटीसी बस का किराया बढ़ाने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


स्वराज इंडिया पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनुपम ने बताया कि मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद इसे कम कराने की लड़ाई करने वाली सरकार अब डीटीसी की व्यवस्था सुधारने के बजाए उसका भी किराया बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम के मुताबिक, सरकार के दो चेहरे सामने आए हैं। एक तरह वह कम किराये की बात करती है तो दूसरी ओर चुपचाप किराया बढ़ाने की तैयारी।

मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद अब डीटीसी बसों का भी किराया बढ़ेगा

aap government and hike the dtc bus fare, claims swaraj india
swaraj india - फोटो : अमर उजाला

अनुपम ने पत्र दिखाते हुए कहा कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के प्रबंध निदेशक और दिल्ली सरकार के परिवहन सचिव ने लिखित तौर पर मेट्रो रेल के किराया निर्धारण समिति को बताया था कि मेट्रो का किराया बढ़ाने के बाद डीटीसी बसों का भी किराया बढ़ा दिया जाएगा।

स्वराज इंडिया के मुताबिक, दिल्ली सरकार को किराया बढ़ाने के बजाए डीटीसी में बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए। दिल्ली को 11 हजार बसों की जरूरत है, मगर सड़कों पर महज 5482 बसें हैं। 

यात्रियों की संख्या में कमी
पार्टी ने कहा कि डीटीसी बसों का जहां प्रति किलोमीटर परिचालन का खर्च बढ़ रहा है, वहीं सवारियों की संख्या में गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2013-14 में 43.47 लाख यात्री थे, यह 2014-15 में कम होकर 38.87 लाख हो गए। वर्ष 2015-16 में यह संख्या 35.37 लाख और वर्ष 2016-17 में यह आंकड़ा 30.33 लाख पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed