{"_id":"5c964e0dbdec22142773b132","slug":"aap-fumed-over-video-of-beating-and-assault-accused-bjp-for-the-politics-of-hatred","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के मारपीट वाले वीडियो पर भड़की आप, भाजपा पर लगाया नफरत की राजनीति का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के मारपीट वाले वीडियो पर भड़की आप, भाजपा पर लगाया नफरत की राजनीति का आरोप
Sat, 23 Mar 2019 08:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के असामाजिक तत्वों के समुदाय विशेष के घर में घुसकर मारपीट के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश सरकार व भाजपा पर हमला बोला है। आप का आरोप है कि भाजपा पूरे देश में नफरत की गंदी राजनीति कर रही है। साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर हिंदुस्तान व इसकी साझी विरासत को बचाना है कि इस चुनाव में भाजपा को हराना होगा।
विज्ञापन
दरअसल, शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ असामाजिक तत्व एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिवार के सदस्यों की पिटाई कर रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यह वीडियो देखो, हमारे कौन से ग्रंथ में लिखा है कि ... (समुदाय विशेष का नाम ) के व्यक्ति को मारो? गीता में, रामायण में, हनुमान चालीसा में ? ये लोग ... (धार्मिक समुदाय विशेष का नाम) के नहीं हैं बल्कि उसके वेश में गुंडे हैं। इनसे देश को बचाना हर भारतीय का फर्ज है।
विज्ञापन
उधर, दोपहर बाद आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी के घर पर हमला करना, घर में मौजूद लोगों को, औरतों को बच्चों को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटना बेहद ही शर्मनाक और कायराना हरकत है। साथ ही सवाल भी किया कि भाजपा पता नहीं किस तरह के हिंदुस्तान की कल्पना करती है।
विज्ञापन
भाजपा शासित राज्यों में कभी गाय के नाम पर इंसानों की जान ली जाती है तो कभी एंटी रोमियो मुहिम के नाम पर भाई-बहन को और बाप बेटी को बेरहमी से पीटा जाता है।