फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap demands sacking of minister vk singh

सेना प्रमुख सुहाग के हलफनामे के बाद आप की मांग, वीके सिंह को बर्खास्त करें पीएम

Fri, 19 Aug 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
aap demands sacking of minister vk singh
- फोटो : file photo

सेना प्रमुख जनरल दलवीर सिंह सुहाग की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के खिलाफ दाखिल हलफनामे के सहारे आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन


आप ने वीके सिंह को बर्खास्त करने की मांग भी की है। पार्टी का आरोप है कि वीके सिंह की वजह से सेना की छवि धूमिल हो रही है।

पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह का विवादों से पुराना नाता है।

विज्ञापन

'जवाब देने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की बनती है'

aap demands sacking of minister vk singh
आम आदमी पार्टी

हालांकि, सेना प्रमुख रहते हुए जनता उनके साथ रही है। इसकी बड़ी वजह भारतीय सेना के प्रति लोगों में सम्मान है। पांडेय ने कहा कि अब देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी जनरल दलवीर सिंह निभा रहे हैं।

ऐसे में अगर वो कोई सवाल उठाते हैं तो इसका जवाब देने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की बनती है। दूसरी तरफ आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने सवाल किया कि ऐसी क्या मजबूरी है कि विवादों से घिरे वीके सिंह को प्रधानमंत्री बचा रहे हैं।

अगर उनके मन में देश की प्रति थोड़ा भी सम्मान है तो वीके को तुरंत बर्खास्त करना चाहिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed