{"_id":"5d02a95fbdec226dbe131364","slug":"aap-demand-scholarship-scheme-for-every-class-student-on-economic-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का भाजपा पर हमला, संजय सिंह बोले- आर्थिक आधार पर हर वर्ग के छात्र के लिए हो छात्रवृत्ति योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का भाजपा पर हमला, संजय सिंह बोले- आर्थिक आधार पर हर वर्ग के छात्र के लिए हो छात्रवृत्ति योजना
Fri, 14 Jun 2019 01:21 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) ने उसकी कार्यशैली पर सवाल उठाया है। पार्टी का आरोप है कि मुस्लिम छात्रों को छात्रवृत्ति देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की तुष्टिकरण की सियासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी की मांग है कि समुदाय विशेष की जगह केंद्र को आर्थिक रूप से गरीब बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह ने मीडिया से पार्टी कार्यालय में बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 5 करोड़ मुस्लिम छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की योजना की शुरुआत की है। इसका स्वागत करते हुए संजय सिंह ने सवाल किया है कि क्या छात्रों के बीच हिंदू और मुसलमान का फर्क करना ठीक है? संजय सिंह के मुताबिक, प्रधानमंत्री केवल एक समुदाय के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की योजना शुरू कर कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जबकि अभी तक वह इसका विरोध करते आ रहे हैं। संजय सिंह ने गुजारिश की कि पूरे देश के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की योजना बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज ने की दिवंगत अंकित के परिवार से बात
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को दिवंगत अंकित सक्सेना के परिजनों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने पीड़ित परिवार को किए गए वादे के तहत सरकारी वकील नियुक्त कर दिया है। वहीं, मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
इससे पहले खबरें आ रही थीं कि पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाली मदद में देरी हो रही है। इस बारे में बृहस्पतिवार को सौरभ भारद्वाज ने दिवंगत अंकित सक्सेना के पिता यशपाल सक्सेना से बात की। गौरतलब है कि बीते साल फरवरी महीने में पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में सरेआम अंकित सक्सेना नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सरकार ने कानूनी व आर्थिक मदद देने की बात कही थी।