{"_id":"6372b5495f076e30e07eca3a","slug":"aap-claims-big-blow-to-bjp-in-mcd-elections-all-district-presidents-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का दावा: एमसीडी चुनाव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, सभी जिला अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का दावा: एमसीडी चुनाव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, सभी जिला अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
Tue, 15 Nov 2022 03:08 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 15 Nov 2022 03:08 AM IST
सार
सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में खासतौर पर गली-गली में कूड़े और सफाई की व्यवस्था को देखते हुए दिल्लीवाले सफाई व्यवस्था को भी अरविंद केजरीवाल को सौंपने का मन बना रहे है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया है। एमसीडी चुनाव के दौरान भाजपा को यह बड़ा झटका है। आप के प्रवक्ता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों ने भांप लिया था कि उनकी पार्टी में एमसीडी चुनाव को लेकर बगावत होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में खासतौर पर गली-गली में कूड़े और सफाई की व्यवस्था को देखते हुए दिल्लीवाले सफाई व्यवस्था को भी अरविंद केजरीवाल को सौंपने का मन बना रहे है। इस कारण भाजपा के अंदर बगावत हो रही है। भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल जिला अध्यक्ष किसी भी संगठन में एक बहुत बड़ा पद होता है। भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को सौंप दिया है। वे अब भाजपा के संगठन में काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के जिला अध्यक्षों ने सही समय पर सही फैसला लिया। अरविंद केजरीवाल के हाथ में दिल्ली की सफाई व्यवस्था आएगी तो आपका घर भी साफ सुथरा होगा। आपका मोहल्ला, आपकी गली, आपका इलाका जगह-जगह कूड़े और मलबे से स्वच्छ होगा। यह अच्छी दिशा में बहुत शुभ कदम है।