फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP celebrates status of being national party convener arvind kejriwal congratulates read what he says

राष्ट्रीय पार्टी बनी AAP: केजरीवाल ने जेल में बंद सिसोदिया-जैन को किया याद, बोले- वे होते तो लग जाते चार चांद

Tue, 11 Apr 2023 12:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 11 Apr 2023 12:49 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर आज दिल्ली में कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं और यहीं आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया और पार्टी से जुड़ने के लिए एक नंबर भी दिया जिस पर मिस कॉल कर पार्टी का सदस्य बना जा सकता है।

विज्ञापन
AAP celebrates status of being national party convener arvind kejriwal congratulates read what he says
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को किए गए एलान के बाद से आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित है और उसके कार्यकर्ता लगातार जश्न मना रहे हैं। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और देश की जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा कि राष्ट्रीय पार्टी बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी पार्टी ने देश को नई दिशा दी है। केजरीवाल ने अपने आलोचकों को भी तहेदिल से बधाई दी है।

विज्ञापन

पहले हमारे पास न पैसे थे न लोग, आज लोग बहुत हैं लेकिन पैसे...

उन्होंने कहा जब हमने शुरू किया था तब पैसे नहीं थे लोग नहीं थे, अब भी पैसे नहीं थे लेकिन आदमी बहुत हैं। केजरीवाल ने कहा कि आज सोचता हूं तो लगता है कि हमारी कोई औकात नहीं लेकिन हम कहां से कहां पहुंचे, इसका मतलब भगवान हमसे देश के लिए कुछ कराना चाहता है। हम तो निमित्त मात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आज इस मौके पर मनीष और जैन जी की बहुत याद आ रही है। वो होते तो इस मौके पर चार चांद लग जाते। वो संघर्ष कर रहे हैं, देश के लिए हम सबके लिए। इस वक्त देश की सभी राष्ट्रविरोधी ताकतें जो इस देश का भला नहीं चाहतीं, जो देश की तरक्की नहीं चाहतीं, वो आम आदमी पार्टी को रोक रही हैं।

'मनीष सिसोदिया का क्या कसूर है?'

मनीष सिसोदिया का क्या कसूर है? केजरीवाल ने इस दौरान एक सरकारी स्कूल का किस्सा सुनाया कि वो सरकारी है लेकिन वहां फ्रेंच, स्पेनिश, जापानी और जर्मन भाषा पढ़ाई जाती है। मेरी पढ़ाई भी बड़े स्कूल में हुई लेकिन वहां ऐसी सुविधा नहीं थी। तो मनीष सिसोदिया का कसूर है कि उसने गरीब के बच्चों को सपने देखने सिखाए कि सपने देखो। बड़े-बड़े सपने देखो। 75 साल से गरीब का बच्चा बिना अच्छी शिक्षा के रह जाता था और उसको उसने पढ़ने का सपना दिखाया।

जैन साहब क्या कसूर था?

केजरीवाल ने आगे कहा कि जैन साहब का क्या कसूर था कि जो भी इस देश में पैदा हो उसे अच्छी और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिले। मुफ्त दवा मिले। सरकार गरीब आदमी का इलाज कराएगी। लेकिन सारी राष्ट्रविरोधी ताकतें उनके खिलाफ हो गईं।

केजरीवाल ने सोमवार को कही थी ये बात

इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग द्वारा आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने की घोषणा के बाद ट्वीट किया गया था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed