{"_id":"5c880fa5bdec221420473bcc","slug":"aap-blame-the-police-of-harassing-said-inquiry-on-bjp-s-gesture","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप, कहा- भाजपा के इशारे पर हो रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप, कहा- भाजपा के इशारे पर हो रही पूछताछ
Wed, 13 Mar 2019 01:30 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस पार्टी को चंदा देने वालों के साथ दूसरे लोगों को प्रताड़ित कर रही है। आप का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी आतिशी का कहना है कि आप के लिए काम कर रहे कॉल सेंटर के संचालकों को दिल्ली पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में आप के कुछ लोगों को बुलाकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
आतिशी का आरोप है कि चुनाव कार्यालय की तरफ से वोटर लिस्ट से 30 लाख वोटर के नाम काटे गए थे। पार्टी ने अपने स्तर पर इसका सर्वे करवाया था। लेकिन इतने बड़े स्तर पर वोटर तक पहुंचने में हो रही मुश्किल को देखते हुए पार्टी ने काल सेंटर किराए पर लिया। अब दिल्ली पुलिस काल सेंटर संचालकों को परेशान कर रही है। पुलिस बार-बार संचालकों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। आतिशी ने चेतावनी दी है कि पुलिस में अगर हिम्मत हो तो वह आप से सवाल-जवाब करे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ दक्षिणी दिल्ली प्रत्याशी राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर पहले केंद्रीय जांच एजेसियां चंदा देने वालों को प्रताड़ित कर रही हैं। अब चुनाव के वक्त जो प्रचार एजेंसियां आप के साथ काम कर रही हैं, उनको परेशान किया जा रहा है। पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।
विज्ञापन