फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap blaims bjp leader karan singh for having

5 साल में कैसे बढ़ गई भाजपा नेता की नौ गुना संपत्ति

Mon, 06 Jul 2015 04:10 PM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
aap blaims bjp leader karan singh for having

दिल्ली कैंट से आप विधायक सुरेंद्र कुमार ने भाजपा नेता व पूर्व विधायक करण सिंह तंवर पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि तंवर के पास आय से अधिक संपत्ति है।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने मीडिया के सामने आंकड़े भी सार्वजनिक किए हैं। सुरेंद्र कुमार का कहना है कि करण सिंह तंवर ने 2008 के चुनाव आयोग को 1.72 करोड़ रुपये आय का हलफनामा दिया था।
विज्ञापन


लेकिन, पिछले वर्ष के तंवर के हलफनामे में आय 18 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। जबकि, आयकर विभाग में उन्होंने 26 लाख रुपये का रिटर्न दाखिल किया है।

पांच साल में कैसे बढ़ गई इतनी संपत्ति

aap blaims bjp leader karan singh for having

उन्होंने सवाल है कि पांच साल में आय में इतना इजाफा कैसे हो गया। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि विधायक के तौर पर करण सिंह तंवर ने न सिर्फ विधायक निधि में गड़बड़ी की, बल्कि विकास के लिए आई रकम भी खर्च नहीं की।

यही वजह है कि दिल्ली कैंट का पिछले पांच सालों में विकास नहीं हो सका है। बता दें कि इससे पहले तंवर ने सुरेंद्र कुमार पर डिग्री के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था। इसी कड़ी में पलटवार करते हुए सुरेंद्र ने तंवर पर आय से अधिक संपत्ति हासिल करने का दावा ठोका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed