फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP BJP heated conversation in Delhi Assembly over high mast tricolor installation in city BJP alleges AAP is tukde tukde gang part

तिरंगा लहराने पर आप-भाजपा में रार: सदन में लगे आरएसएस हाय-हाय और टुकडे-टुकड़े गैंग के नारे, सिसोदिया बोले- जान दें देंगे पर तिरंगा लहराएंगे

Thu, 24 Mar 2022 03:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Mar 2022 03:33 PM IST
सार

विधानसभा में हंगामा शांत होता न देखकर स्पीकर रामनिवास गोयल ने भाजपा के दो सदस्यों को मार्शल से सदन के बाहर निकलवा दिया।

विज्ञापन
AAP BJP heated conversation in Delhi Assembly over high mast tricolor installation in city BJP alleges AAP is tukde tukde gang part
दिल्ली विधानसभा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में आज आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर में लहराए जा रहे तिरंगे को लेकर आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन


यह मुद्दा इतना गर्माया कि दोनों पार्टी के सदस्य वेल में आकर आरएसएस हाय-हाय और टुकड़े-टुकड़े गैंग हाय-हाय के नारे लगाने लगे। मामले को शांत होता न देखकर विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के दो सदस्यों को मार्शल से सदन के बाहर निकलवा दिया और पूरी दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

सोमनाथ भारती ने लगाया था भाजपा और आरएसएस पर आरोप

सदन में यह हंगामा तब शुरू हुआ जब गुरुवार को आप विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस शहर में तिरंगा लहराए जाने का विरोध कर रहे हैं। मालवीय ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग मालवीय नगर के सूर्य सेन पार्क में तिरंगा लहराए जाने का यह कहकर विरोध कर रहे हैं कि पार्क में आरएसएस की शाखा लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का हिस्सा बताते हुए वेल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर आप विधायक भी वेल में पहुंच गए और आरएसएस हाय-हाय के नारे लगाने लगे।


काफी देर तक विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल यह हंगामा होते देखते रहे फिर उन्होंने दोनों पक्षों के सदस्यों से अपनी-अपनी सीट पर जाने का आग्रह किया। कुछ देर में आप के सभी विधायक अपनी सीट पर चले गए लेकिन भाजपा के जितेंद्र महाजन और विजेंद्र गुप्ता वेल में ही खड़े होकर हंगामा करते रहे।

इस पर सदन अध्यक्ष गोयल ने मार्शल को बुलाकर दोनों को सदन से बाहर निकलवा दिया और पूरे दिन की कार्यवाही से निलंबित भी कर दिया।

जान दे देंगे लेकिन तिरंगा लहराएंगे
इसके बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, सोमनाथ भारती ने एक गंभीर मुद्दा उठाया है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि उनका एक नेता दिल्ली में तिरंगा लहराए जाने का विरोध कर रहा है। भाजपा को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। हम जान दे देंगे लेकिन तिरंगा लहराएंगे। इसके बाद पूरा सदन भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed