BJP वाले पैसे दें, तो मना मत करनाः केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर खींचतान चल रही है। भाजपा लगातार यह कह रही है कि निमंत्रण मिलने पर वह सरकार बनाने की कोशिश करेगी। जबकि उसके पास बहुमत नहीं है। ऐसे में केजरीवाल ने खरीदफरोख्त की आशंका जताते हुए अपने विधायकों को आगाह कर दिया है।
उन्होंने एक बार फिर अपने पुराने हथियार के प्रयोग पर ध्यान लगाया है और कहा है कि अगर भाजपा की ओर से पैसे की पेशकश की जाए, तो वे मना न करें। बस बातचीत और पैसे की लेन-देन करते वक्त फोन टैप और वीडियो रिकॉर्डिंग कर लें।
गौरतलब है कि यह आप का पुराना हथियार है। केजरीवाल की सरकार रहते इसके जरिए ही भ्रष्ट्राचार कम करने का दावा किया जा रहा था। तब केजरीवाल ने आम जनता को स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए कहा था।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आप के वरिष्ठ नेताओं ने सभी विधायकों से अपने फोन में रिकॉर्डिंग की सुविधा ऑन रखने को कहा है। ताकि किसी तरह के फोने आने या जाने पर पूरी बातचीत रिकॉर्ड की जा सके।
ऑफर भी करें स्वीकार
केजरीवाल ने विधायकों को ऑफर न ठुकराने को भी कहा है। यही नहीं, विधायकों को कहा गया है कि लेकिन भाजपा की ओर से बात को जितना बढ़ाया जाए, उसे उतना बढ़ने दें। साथ ही उसकी रिकॉर्डिंग करते जाएं।
आप के प्रमुख नेता के मुताबिक भाजपा लगातार उनके विधायकों संपर्क साधने की कोशिश रही है। गौरतलब है कि आप पहले भी भाजपा पर खरीदफरोख्त का आरोप लगात चुकी है। यहां तक आप ने अपने उन विधायकों का नाम और भाजपा की ओर से दिए गए ऑफरों के बारे में भी खुलासा किया जा चुका है।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर आप ने विधायकों से स्टिंग करने को कहा है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि स्टिंग को तुरंत उजागर नहीं किया जाएगा। बल्कि पार्टी उसे योजनाबद्ध तरीके से जनता के सामने लाएगी। ऐसे में अगर आपको कुछ दिनों बाद कुछ बेहद चौंकाने वाली रिकॉर्डिंग सुनने को मिल सकती हैं।
एक आप नेता का तो यहां तक दावा है कि भाजपा के कुछ चर्चित चेहरों ने उनके विधायकों को पैसे की पेशकश की थी, जिसकी रिकॉर्डिंग भी की जा चुकी है, जल्द आप उसे जनता के सामने लाएगी।