{"_id":"63aab923f084b2325258ad92","slug":"aap-backup-candidates-for-mcd-mayor-deputy-mayor-file-nomination-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर के लिए आम आदमी पार्टी के बैकअप उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर के लिए आम आदमी पार्टी के बैकअप उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
Tue, 27 Dec 2022 02:51 PM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 27 Dec 2022 02:51 PM IST
सार
मंगलवार को आशु ठाकुर और जलज कुमार ने अपना पर्चा दाखिल किया। ठाकुर दिल्ली नगर निगम (MCD) में मेयर के लिए और कुमार डिप्टी मेयर के लिए बैकअप उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए आप के बैकअप उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार को आशु ठाकुर और जलज कुमार ने अपना पर्चा दाखिल किया। ठाकुर दिल्ली नगर निगम (MCD) में मेयर के लिए और कुमार डिप्टी मेयर के लिए बैकअप उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को मेयर और डिप्टी मेयर के लिए पार्टी के उम्मीदवारों शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल ने अपना नामांकन दाखिल किया था। करावल नगर वार्ड के आमिल मलिक, हरिनगर वार्ड से रमिंदर कौर, सीमापुरी वार्ड से मोहिनी जीनवाल और जंगपुरा वार्ड से सारिका चौधरी ने भी स्थायी समिति के लिए सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन
आप ने शुक्रवार को मेयर और डिप्टी मेयर सहित एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए छह उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया था, जिसमें ओबेरॉय शीर्ष पद के लिए अपनी पसंद के रूप में उभरे थे। इसकी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
विज्ञापन