फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attacks private school controversy, accuses Education Minister of patronage

Delhi NCR News: निजी स्कूल विवाद पर आप का हमला, शिक्षा मंत्री पर संरक्षण देने का आरोप लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के एक निजी स्कूल में एडमिट कार्ड रोकने के मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार और शिक्षा मंत्री आशीष सूद पर आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि आखिर संबंधित निजी स्कूल के प्रिंसिपल सोमवार देर रात तक शिक्षा मंत्री के घर क्यों मौजूद थे और बच्चों के एडमिट कार्ड वहीं क्यों ले जाए गए? आप मुख्यालय में प्रेस वार्ता में भारद्वाज ने कहा कि स्कूल ने अभिभावकों पर बढ़ी हुई फीस देने का दबाव बनाया और साफ कहा कि फीस नहीं देने पर एडमिट कार्ड जारी नहीं होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिभावकों ने सरकार की ओर से मान्य फीस के चेक कई बार भेजे, लेकिन शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। भारद्वाज ने कहा कि अगर मंत्री खुद को 18 लाख बच्चों का अभिभावक बताते हैं तो उन्हें तुरंत स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करानी चाहिए थी। उन्होंने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 का हवाला देते हुए कहा कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड रोकना मानसिक उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। विधायक संजीव झा ने दावा किया कि स्कूल प्रिंसिपल ने धरने के दौरान कहा था कि ऊपर से निर्देश मिलने पर ही एडमिट कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article