फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap attack on Lieutenant Governor, leveled serious charges

AAP का उपराज्यपाल पर हमला, लगाए गंभीर आरोप

Fri, 30 Oct 2015 09:02 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
aap attack on Lieutenant Governor, leveled serious charges

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को उपराज्यपाल नजीब जंग पर हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर उपराज्यपाल भ्रष्टाचारियों का साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन


ओम प्रकाश चौटाला के मामले में भ्रष्टाचार से जुड़ी कुछ जानकारियों मिली है। उपराज्यपाल ऐसे मामलों में पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुय आप प्रवक्ता राघव चड्डा ने कहा कि उपराज्यपाल फिलहाल भ्रष्टाचारियों का पूरा साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन


चड्ढा ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल मीडिया में भी झूठ बोल रहे हैं। उपराज्यपाल मीडिया को बता रहे हैं कि 5 अक्तूबर को पेरोल का एक आवेदन आया था, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन वह यह क्यों नहीं बता रहे हैं कि 16 अक्तूबर को दूसरा आवेदन भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल भ्रष्टाचारी की पैरवी क्यों कर रहे हैं?

aap attack on Lieutenant Governor, leveled serious charges

उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ने नियमों को दरकिनार कर गृह विभाग से चौटाला की फाइल मंगाई और उन्हें दिल्ली जेल से निकाल कर पंजाब जेल में भेजने की बात कही गई थी।


उन्होंने बताया कि मई में भी एक फाइल आई थी, जिसमें चौटाला के पेरोल एक महीने बढ़ाने की बात थी। इस पर गृह विभाग ने ऐतराज किया था। बावजूद इसके उपराज्यपाल ने पेरोल की अवधि बढ़ा दी।

चड्ढ़ा ने सवाल किया कि उपराज्यपाल भ्रष्टाचारी की पैरवी क्यों कर रहे हैं? किसके दबाव में और किसी मर्जी से ऐसा किया जा रहा है? पार्टी ने इन सवालों पर उपराज्यपाल से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed