फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP asks for SIT probe in funding of parties - Delhi Elections 2015

सुप्रीम कोर्ट से एसआईटी गठित करने की आप ने की गुजारिश

Wed, 04 Feb 2015 12:04 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
 AAP asks for SIT probe in funding of parties - Delhi Elections 2015

आप ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में आवाम के आरोपों पर तीखा रुख अपनाते हुए कहा है कि उन्होंने एसआईटी जांच के लिए पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। इस पत्र में आप ने तीनों पार्टियों के पिछले 5 साल में मिले चंदे के स्रोत की एसआईटी जांच की मांग की है।

विज्ञापन


इस दौरान कुमार विश्वास ने कहा कि हम पार्टी फंडिंग के विषय पर हो रहे डिबेट का स्वागत करते हैं हालांकि ये बहस उन लोगों द्वारा की जा रही है जिनके चंदे का 70-80 प्रतिशत स्रोत अज्ञात है।
विज्ञापन


आप नेता कुमार विश्वास ने आगे कहा है कि उन्होंने चीफ जस्टिस के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बीजेपी को भी एसआईटी जांच में सहयोग के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं ‌दिखावा तो नहीं SIT जांच की मांग

 AAP asks for SIT probe in funding of parties - Delhi Elections 2015

आम आदमी पार्टी के जो पांच नेता एसआईटी जांच के लिए आवेदन देने सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाले थे वो अब तक सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंचे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि ऐसा भी हो सकता है कि आप सुप्रीम कोर्ट जाए ही नहीं और सारी बात केवल दिखावे के लिए कही जा रही थी।

बता दें कि सोमवार को अवाम नाम के एक एनजीओ ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी कंपनियों से चंदा लेने का आरोप लगाया था। अवाम का आरोप था कि आम आदमी पार्टी चंदे में काले धन का प्रयोग कर रही है।

इस आरोप के लगने के बाद आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाकर एसआईटी गठन करने की मांग करने वाली थी, लेकिन खबर है कि अब तक पार्टी सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंची है।

सूत्रों के अनुसार अब पार्टी दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करेगी, जिसमें उसकी आगे की रणनीति निश्चित होगी। कहा जा रहा है कि आप इसलिए सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंची क्योंकि उसने आवेदन लेटर तैयार नहीं किया था।

पिछले चुनाव से पहले भी हुए थे ऐसे खुलासे

 AAP asks for SIT probe in funding of parties - Delhi Elections 2015

आम आदमी पार्टी को ‌मिलने वाले चंदे पर उठे ‌विवाद के बाद बीती रात आप ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके तीनों दलों को ‌मिलने वाले चंदे की जांच की मांग की है।

प्रेस कांफ्रेंस में आप नेता योगेंद्र यादव ने कहा ‌कि अब जब चुनाव में केवल 5 ‌दिन बाकी हैं, तो जानबूझकर 8 महीने पुराना एक मुद्दा उठाया गया है। यही तरीका ‌पिछले चुनाव में भी अपनाया गया था।

योगेंद्र ने बताया ‌कि आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के ‌निर्देशानुसार एक एसआईटी बनाने की मांग की है जो कांग्रेस, बीजेपी और आप तीनों के चंदों की जांच करेगी।

आज आवेदन दा‌खिल करेगी AAP

 AAP asks for SIT probe in funding of parties - Delhi Elections 2015

गौरतलब है ‌कि एक एनजीओ अवाम ‌जिसके सदस्य पहले आप से ही जुड़े थे, ने खुलासा ‌किया है ‌कि आप फर्जी कंप‌‌नियों से चंदा लेती है। इसी खुलासे के बाद आप ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा है ‌कि वह ‌किसी भी तरह की जांच के ‌लिए तैयार हैं।

योगेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार जो पार्टी दोषी पाई जाएगी उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार 5 आप नेता आज सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट जाकर बीजेपी, आप और कांग्रेस को मिलने वाले चंदे के जांच के लिए आवेदन दाखिल करेंगे।

इसके साथ ही आप,  बीजेपी व कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र लिखकर एसआईटी जांच में सहयोग करने की मांग करेगी, जिससे जांच के बाद पार्टियों की साफ-सुथरी राजनीति का पता चल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed