{"_id":"479d6228930f0ea32f4978e44f896d35","slug":"aap-and-bjp-playing-whatsapp-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp पर बीजेपी और आप के हथकंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WhatsApp पर बीजेपी और आप के हथकंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Mar 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसके लिए पार्टियों के साथ जुडे़ आईटी विशेषज्ञ नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन
जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रचार के लिए व्हाट्स ऐप पर आप ग्रुप नाम से ग्रुप बना रखे हैं वहीं भाजपा की रणनीति और आगे है। व्हाट्स ऐप पर बिना किसी चार्ज के सिर्फ नेट के बिल पर हजारों लोगों को एक साथ मैसेज भेज दिया जाता है।
इस संबंध में मनोज तिवारी के कार्यालय में काम कर रहे आईटी के सौरभ जैन ने कहा कि उनके मोबाइल में तीन हजार से ज्यादा नंबर हैं जिनमें से बारह सौ पर व्हाट्स ऐप है। वे ब्रॉडकास्टिंग का प्रयोग करके एक साथ मैसेज भेज देते हैं।
विज्ञापन
वहीं, आप के अनुज ने व्हाट्स ऐप पर आप ग्रुप नाम से दो ग्रुप बना रखे हैं। आप मैसेज के माध्यम से लोगों को एक नंबर पर कॉल करने की जानकारी भी दे रही है।
विज्ञापन