फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap and bjp leaders arrived at chhat ghats in delhi

दिल्लीः छठ घाटों पर गरमाई सियासत, व्रतियों के बीच पहुंचे नेता

Sun, 03 Nov 2019 04:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
aap and bjp leaders arrived at chhat ghats in delhi
मनोज तिवारी और अरविंज केजरीवाल पहुंचे छठ घाट - फोटो : अमर उजाला

चुनावी साल में दिल्ली के नेताओं ने छठ घाट पर पहुंचकर लोगों के साथ छठ पर्व मनाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुराड़ी स्थित घाट पहुंचे, जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज में मौजूद रहे। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) नेता भी अपने-अपने इलाकों में मौजूद रहे। दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोनिया विहार स्थित छठ घाट पहुंचे और भाजपा सांसद व वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने इलाकों में छठ पर्व मनाया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने दी दिल्लीवालों को बधाई, गिनाई उपलब्धियां
मुख्यमंत्री शनिवार को बुराड़ी स्थित बजरंगी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने सूर्य देव की आराधना की और लोगों को छठ महापर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठ का महापर्व सबके परिवार में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। दिल्ली सरकार ने छठ घाट पर सारी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। पांच साल पहले दिल्ली में 73 घाट होते थे, जबकि इस समय करीब 1200 घाट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार से आकर दिल्ली में बसे लोगों के लिए दिल्ली सरकार तमाम सुविधाएं मुहैया करा रही है। कच्ची कालोनियों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहा है। मोहल्ला क्लीनिक, पानी फ्री, बिजली सस्ती, महिलाओं को मुफ्त यात्रा समेत दूसरी सहूलियतें दी जा रही हैं। केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को अपना परिवार बताया।

सोनिया विहार पहुंचे प्रकाश जावडेकर और मनोज तिवारी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के साथ सोनिया विहार के छठ घाट पर पहुंचे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने घाट पर आयोजित होने वाले छठ पर्व के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और घाटों की सफाई में भी श्रमदान किया। 

मोटर बोट में दूसरा पुस्ता सोनिया विहार से बुराड़ी तक के लगभग 7 किलोमीटर लंबे यमुना तट के किनारे भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर रहे व्रतियों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। 

इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। यह पर्व पूर्वांचलवासियों का सबसे बड़ा पर्व है, ये उनकी संस्कृति है। उन्होंने छठ व्रतियों से निवेदन किया कि इस बार दिल्ली की सुख-समृद्घि की कामना करें।


कीर्ति आजाद ने की पूजा, केजरीवाल पर बरसे
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने छठ घाटों का दौरा किया। यमुना घाट पर पहुंचकर उन्होंने छठ पर्व भी मनाया। 

व्रतियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी पूर्वांचल के लोग जाते हैं, वह अपनी संस्कृति, धरोहर और रीति-रिवाज को भी साथ लेकर चलते हैं। छठ घाट पर वह केंद्र की भाजपा सरकार, दिल्ली की आप सरकार व नगर निगम पर निशाना साधने में भी नहीं चूके। 

उन्होंने कहा कि प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है, जिसकी वजह से छठ व्रतियों को भगवान सूर्य के ठीक से दर्शन तक नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed