फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP alleges waiver of Rs 3.53 lakh crore for 43 companies

Delhi NCR News: 43 कंपनियों के 3.53 लाख करोड़ माफ करने का आप का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
-संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर एनसीएलटी के जरिए सेटेलमेंट कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों के लाखों करोड़ कर्ज माफ करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि सरकार की मेहरबानी से 43 कंपनियों के 5.44 लाख करोड़ के बकाया में से सिर्फ 1.90 लाख करोड़ वसूल कर 3.53 लाख करोड़ माफ कर दिया गया।

संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि जनता का पैसा जो एलआईसी, एसबीआई, पीएनबी जैसे बैंकों में जमा है। उन्होंने वहीं पैसा पूंजीपतियों को दिया गया और फिर उन्हें दि वालिया घोषित कराकर एनसीएलटी के जरिए सेटलमेंट करा दिया गया। उन्होंने एनसीएलटी को संगठित भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बताया।
विज्ञापन


उन्होंने एक टीवी चैनल के मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि 22 हजार करोड़ का कर्ज था लेकिन एनसीएलटी ने मात्र 6.5 करोड़ लेकर 99.97 फीसदी यानी 21,993 करोड़ माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि यह हेयरकट नहीं, गर्दन कट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने 43 कंपनियों की लिस्ट जारी की। इसमें एक कंपनी पर 47,158 करोड़ में से 27,808 करोड़, एक हाउसिंग कंपनी पर 87,083 करोड़ में से 49,922 करोड़, एक इंफ्राटेल कंपनी पर 41,055 करोड़ में से 36,819 करोड़ और एक अन्य कंपनी पर 29,524 करोड़ में से 24,472 करोड़ माफ करने का आरोप लगाया।


उन्होंने कहा कि एक आम आदमी 1 से 2 लाख की किस्त न दे पाए तो उसे हवालात में डाला जाता है, गाड़ी जब्त कर ली जाती है, जबकि हजारों करोड़ वालों को इज्जत दी जाती है। इस पैसे से हजारों स्कूल, अस्पताल और सड़कें बन सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed