फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP alleges that Rohingya children have been given admission in Delhi government schools

Delhi: 'दिल्ली के स्कूलों में रोहिंग्या के बच्चों को मिला दाखिल', AAP विधायक का भाजपा पर बड़ा आरोप

Sun, 06 Apr 2025 01:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 06 Apr 2025 01:41 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा का आरोप है कि करावल नगर के एक स्कूल में 10 रोहिंग्या बच्चों को एडमिशन दिया गया है। भाजपा को भारत के गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों की चिंता नहीं है, उन्हें केवल रोहिंग्याओं की चिंता है।

विज्ञापन
AAP alleges that Rohingya children have been given admission in Delhi government schools
अनिल झा, आप विधायक - फोटो : x/aap

विस्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा ने कहा कि करावल नगर में दिल्ली सरकार के स्कूलों में करीब दस रोहिंग्या स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया गया है। हमारे पास इसकी पुख्ता जानकारी और सबूत हैं। वहां से विधायक जो मंत्री भी हैं, वे बताएं कि इन अवैध विदेशियों को क्यों एडमिशन दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'करावल नगर के एक स्कूल में भारतीय बच्चों का हक मारकर 10 रोहिंग्या बच्चों को एडमिशन दिया गया है।  इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी रोहिंग्या को EWS फ्लैट में बसाने की बात कह चुके हैं। भाजपा को भारत के गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों की चिंता नहीं है, उन्हें केवल रोहिंग्याओं की चिंता है। देश की सभी सेनाएं, सुरक्षा और खुफिया एजेंसी केंद्र सरकार की हैं लेकिन इसके बावजूद हजारों की संख्या में रोहिंग्या दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं। दिल्ली में हज़ारों लोग बेघर हैं लेकिन केंद्र सरकार रोहिंग्या को EWS फ्लैट्स देने की बात कह रही है। अब दिल्ली सरकार के स्कूलों में रोहिंग्या बच्चों को एडमिशन दिया गया है।'
विज्ञापन


आप विधायक ने कहा कि अपनी दोहरी नीतियों के कारण केंद्र सरकार, दिल्ली और देश को अस्थिर कर रही है। दिल्ली में रह रहे जो हमारे बच्चे हैं, BJP सरकार में उनके हक को मारकर रोहिंग्या घुसपैठियों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह सरासर गलत है। भारत में दलितों, गरीबों और अल्पसंख्यक समाज के बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं लेकिन दिल्ली की बीजेपी सरकार को उनकी चिंता नहीं है। दिल्ली सरकार घुसपैठियों के लिए  रेड कारपेट बिछा रही है और उन्हें इन रोहिंग्या घुसपैठियों की चिंता ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi: आईपीयू और आईजीडीटीयूडब्ल्यू के नरेला कैंपस बनने का रास्ता साफ, दिल्ली सरकार ने बजट आवंटित किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed