{"_id":"401176ca0baf62598f2389282c9b14e1","slug":"aap-again-got-advice-to-improve-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP को मिली एक और नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP को मिली एक और नसीहत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेताओं को लगातार भाषा में संतुलन बनाने की चेतावनी और सलाह मिल रही है। अब दिल्ली सरकार के एक पूर्व मंत्री ने आप को भाषा ठीक करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रामकांत गोस्वामी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को सबसे पहले अपनी भाषा ठीक करने की जरूरत है। सब देख रहे हैं इस पार्टी में क्या हो रहा है।
विज्ञापन
एक दिन पूर्व ही विधायक विनोद कुमार बिन्नी बगावती तेवर अख्तियार कर चुके हैं। कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है।
आम आदमी पार्टी को समर्थन देने और नहीं देने का आखिरी फैसला कांग्रेस हाईकमान लेगा। समर्थन अगर उन्हें मिल रहा है तो वे अपने वादे पूरा करें।