{"_id":"08ab0b9b205a8dd883ac8e46b81228f4","slug":"aap-actively-participating-in-politics-of-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' दिखाने लगी है अपनी ताकत, मंत्री से पूछा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' दिखाने लगी है अपनी ताकत, मंत्री से पूछा सवाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद आप कार्यकर्ता अब तेजी से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों को घेरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में आप कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए तिगांव विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सोमवार को यहां आयोजित एक जनसभा में आप कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री की जमकर आलोचना की और क्षेत्र की जनता से सावधान रहने की अपील की। सभा का आयोजन भाजपा को छोड़ आप का दामन थामने वाले सुमंत चंदेल ने किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कामकाज से जनता परेशान है। उन्होंने अब तक कोई भी ऐसा काम नहीं किया जिससे जनता को राहत मिले। धीरे-धीरे लोगों का भाजपा सरकार से मोहभंग हो रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत की बात करते हैं। उन्हीं के मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का विधानसभा क्षेत्र की हालत बद से बदतर है।
इस मौके पर आप के जिला संयोजक आभाष चंदीला, विजय चौहान, रणबीर चंदीला, जवाहर सिंह, रमेश अरोड़ा, सचिन शर्मा, विजय सिंह, पिंटू प्रधान, मनोज सिंह, उदय कुमार, राजेश श्रीवास्तव, डीएस पाण्डेय, उदय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।