आप पार्षद का बड़ा आरोप: पांच-छह लोग आए और गाड़ी में बैठाया, फिर वो BJP कार्यालय ले गए; दबाव पड़ने पर छोड़ा
आप ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो साझा करते हुए दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। साथ ही दावा किया कि दबाव पड़ने के बाद भाजपा के लोगों ने पार्षद को किसी के माध्यम से उनके घर छोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वार्ड समितियों के चुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। आप नेताओं ने वार्ड संख्या 28 से पार्षद रामचंद्र का अपहरण करने का दावा करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया हैं। ऐसे में आप ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो साझा करते हुए दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। साथ ही दावा किया कि दबाव पड़ने के बाद भाजपा के लोगों ने पार्षद को किसी के माध्यम से उनके घर छोड़ दिया।
AAP के दबाव के बाद छूटे पार्षद रामचंद्र जी‼️
— AAP (@AamAadmiParty) September 1, 2024
"मैं बवाना Ward 28 से निगम पार्षद हूँ, सुबह मेरे घर 5-6 लोग आये और मुझे एक गाड़ी में बिठाकर BJP कार्यालय ले गये। आम आदमी पार्टी के दबाव बनाने के बाद मुझे छोड़ा गया।
मैं @ArvindKejriwal जी का सच्चा सिपाही हूँ। मैं ED-CBI से नहीं डरता… pic.twitter.com/hjCCZe9S4E
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्षद रामचंद्र के बेटे आकाश की वीडियो को एक्स पर रीट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि रामचंद्र को ईडी-सीबीआई की धमकियां दीं। जब वे नहीं डरे तो भाजपा के लोग उनको गाड़ी में उठाकर ले गए।
भाजपा कार्यालय लेकर गए : रामचंद्र
पार्षद रामचंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार सुबह उनके घर पर 5-6 लोग आए और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वे लोग भाजपा के कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने कहा कि अगर वह इस तरह से करेंगे तो ठीक नहीं होगा।