{"_id":"59578a9e4f1c1bdd3a8b4ce8","slug":"aam-admi-party-likely-to-support-opposition-candidate-meira-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Jul 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई विपक्ष की बैठक में भले ही कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को अकेला छोड़ दिया हो लेकिन आप विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार का ही राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन करेगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वो एनडीए के उम्मीदवार राम नाथ कोविंद के लिए बिल्कुल भी वोट नहीं करेंगे। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस बात का औपचारिक रूप से ऐलान नहीं किया है। इसके लिए पार्टी की राजनीतिक मामलो की कमेटी अंतिम फैसला लेगी।
विज्ञापन
बता दें कि आम आदमी पार्टी का राष्ट्रपति चुनाव में बहुत ज्यादा शेयर नहीं है। उनके कुल 9000 वोट हैं जो कुल मतों का 1% है। कहा तो ये भी जा रहा है कि मीरा कुमार और केजरीवाल की फोन पर बात हुई है और पार्टी उनके लिए वोट कर सकती है।
विज्ञापन
इसी दौरान ये भी खबरें हैं कि मीरा कुमार ने पूर्व पीएम एचडी देवीगौड़ा से भी समर्थन के लिए बात की है। राष्ट्रपति चुनाव की तारीख 17 जुलाई घोषित की गई है और मतों की गणना 20 को होगी।