{"_id":"5a1bc41e4f1c1b72548bfb7e","slug":"aam-admi-party-gets-income-tax-notice-of-rupees-30-crore-for-donation-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"30.67 करोड़ चंदे के IT नोटिस पर बोली AAP- हमारा चंदा पवित्र, नोटिस बोगस और आधारहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30.67 करोड़ चंदे के IT नोटिस पर बोली AAP- हमारा चंदा पवित्र, नोटिस बोगस और आधारहीन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनीति करने के लिए बनी आम आदमी पार्टी को 26 नवंबर को पांच साल पूरे हुए और पार्टी का ने रामलीला मैदान पर इसका जश्न भी मनाया। लेकिन इसके अगले ही दिन सोमवार(27 नवंबर) को पार्टी पर भ्रष्टाचार के एक मामले में ही आयकर विभाग ने 30.67 करोड़ का नोटिस भेजा है।
दरअसल यह मामला आम आदमी पार्टी के चंदे का है। आयकर विभाग ने पार्टी के चंदे में अनियमितता पाई है। आयकर विभाग ने पार्टी से पूछा है कि क्यों उससे ये रकम न वसूली जाए। आईटी ने पार्टी को इस बारे में 7 दिसंबर तक जवाब देने को कहा है।
आईटी के इस नोटिस के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय खंजाची दीपक वाजपेयी ने प्रेस कांफ्रेंस कर आयकर की नोटिस को बोगस और आधारहीन करार दे दिया। दीपक ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि किसी पार्टी के चंदे को गैर-कानूनी ठहराया गया है।
विज्ञापन
हमारा चंदा पवित्र है और हमने एक-एक पैसे की जानकारी दी है। हमने दूसरी पार्टियों की तरह चंदे के रूप में काले धन का इस्तेमाल नहीं किया। दीपक बोले कि कि हमने अपने चंदे को हमेशा पारदर्शी रखा है।
यह नोटिस आप की क्रांति को कुचलने की कोशिश है लेकिन ये क्रांति वो गुलाब का पौधा है कि उसे जितना कलम किया जाएगा वह उतनी खुश्बू बिखेरेगा। हमारे खिलाफ ये शत्रुतापूर्ण कार्रवाई की गई है।

#Delhi: Income Tax department sends Rs 30.67 crore tax notice to Delhi CM Arvind Kejriwal's Aam Aadmi Party
— ANI (@ANI) November 27, 2017